76 क्षय रोगियों को एमपीयू ने दी पोषण पोटली

हिन्दुस्तान, बलरामपुर
share

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिवस पर मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय ने क्षय रोगियों के लिए सेवा व सामाजिक सरोकार का कार्यक्रम आयोजित किया। कुलपति प्रो. रवि शंकर सिंह ने 76 मरीजों को पोषण पोटली वितरित की। उन्होंने रोगियों के स्वास्थ्य में पोषण की भूमिका को महत्व देते हुए कहाकि समाज में टीबी के प्रति जागरूकता बढ़ाना आवश्यक है।

76 क्षय रोगियों को एमपीयू ने दी पोषण पोटली

बलरामपुर, संवाददाता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिवस पर मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय (एमपीयू) ने सेवा व सामाजिक सरोकार की पहल की है। विश्वविद्यालय परिषद की ओर से क्षय रोगियों को गोद लेने के साथ 76 उपचाररत क्षय रोगियों को पोषण पोटली वितरित की गई। कार्यक्रम में कुलपति प्रो. रवि शंकर सिंह ने रोगियों को पोषण पोटली प्रदान कर उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। कुलपति प्रो. रवि शंकर सिंह ने कहा कि क्षय रोग के उन्मूलन के लिए चिकित्सा उपचार के साथ रोगियों के पोषण पर ध्यान देना आवश्यक है। नियमित दवा के सेवन के साथ पौष्टिक एवं संतुलित आहार रोगियों के स्वास्थ्य लाभ में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय सामाजिक जिम्मेदारी के तहत स्वास्थ्य और सेवा के क्षेत्र में सहयोग जारी रखेगा। कार्यक्रम में विशेषज्ञों ने क्षय रोग के लक्षण, बचाव और उपचार की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि क्षय रोग से पीड़ित मरीज चिकित्सक की सलाह के अनुसार नियमित रूप से दवा लें और उपचार का पूरा कोर्स करें। बीच में दवा छोड़ने से उपचार प्रभावित हो सकता है। रोगियों को पौष्टिक भोजन लेने और स्वास्थ्य संबंधी सावधानियां बरतने के लिए भी जागरूक किया गया। कार्यक्रम में मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी, विश्व स्वास्थ्य संगठन के चिकित्सा सलाहकार डॉ. दीपक चतुर्वेदी, जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. एके शुक्ल समेत विश्वविद्यालय के शिक्षक, अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। इस पहल के जरिए क्षय रोगियों को उपचार के दौरान पोषण संबंधी सहयोग देने के साथ समाज में टीबी के प्रति जागरूकता और सहयोग की भावना का संदेश दिया गया।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia News76 क्षय रोगियों को एमपीयू ने दी पोषण पोटली