नर्सिंग अधिकारियों से वादा खिलाफी और भर्ती में अनियमितताओं को लेकर राहुल गांधी से मिले

हिन्दुस्तान, देहरादून
Follow us on Google News
share

फोटो--नर्सिंग अधिकारियों से वादा खिलाफी, भर्ती में अनियमितताओं और 80:20 महिला-पुरुष नियम को लेकर राहुल

नर्सिंग अधिकारियों से वादा खिलाफी और भर्ती में अनियमितताओं को लेकर राहुल गांधी से मिले

देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। नर्सिंग एकता मंच ने उत्तराखंड में नर्सिंग अधिकारियों की भर्ती प्रक्रिया में हो रही अनियमितताओं, भर्ती नियमावली में बार-बार किए जा रहे बदलाव और नर्सिंग अभ्यर्थियों के साथ कथित वादा खिलाफी के मुद्दा कांग्रेस नेता राहुल गांधी के समक्ष उठाया। शुक्रवार को नर्सिंग एकता मंच उत्तराखंड के पदाधिकारियों ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की। मुलाकात के दौरान नर्सिंग एकता मंच के पदाधिकारियों ने राहुल गांधी को उत्तराखंड के हजारों बेरोजगार नर्सिंग अभ्यर्थियों की समस्याओं से अवगत कराया। पदाधिकारियों ने बताया कि नर्सिंग अधिकारी भर्ती प्रक्रिया को लेकर सरकार द्वारा समय-समय पर नियमों में बदलाव किए जाने से सरकारी नौकरी का इंतजार बढ़ता जा रहा है।

नर्सिंग के संबंध में मुद्दे

--

80:20 महिला-पुरुष भर्ती नियम समाप्त करने की मांग

नर्सिंग एकता मंच के पदाधिकारियों ने केंद्र सरकार द्वारा नर्सिंग अधिकारियों की भर्ती में लागू 80 प्रतिशत महिला एवं 20 प्रतिशत पुरुष के प्रावधान को लेकर भी अपनी चिंता राहुल गांधी के समक्ष रखी। मंच ने कहा कि नर्सिंग अधिकारी भर्ती में लिंग के आधार पर पदों का विभाजन समाप्त किया जाए और पुरुष एवं महिला अभ्यर्थियों को समान एवं निष्पक्ष अवसर प्रदान किए जाएं।

प्रश्न एवं उत्तर

नर्सिंग एकता मंच ने किससे मुलाकात की?
नर्सिंग एकता मंच ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।