जिला अस्पताल में नर्सिग अधिकारियों ने ली शपथ
हिन्दुस्तान, पिथौरागढ़
पिथौरागढ़ के जिला अस्पताल में नर्सिंग अधिकारियों ने हिमालय संरक्षण की शपथ ली। शिल्पा कठायत ने शपथ दिलाते हुए प्रदूषण के कारण ग्लेशियरों के पिघलने पर चिंता जताई। इस अवसर पर कई नर्सिंग अधिकारी उपस्थित रहे। शपथ का उद्देश्य पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।

संतोष आर्यन, पिथौरागढ़। जिला अस्पताल में बुधवार को नर्सिग अधिकारियों ने हिन्दुस्तान के अभियान से जुड़कर हिमालय संरक्षण की शपथ ली। शिल्पा कठायत ने नर्सिग अधिकारियों को शपथ दिलाई। इस दौरान उन्होंने कहा कि उन्होंने कहा लगातार हो रहे प्रदूषण से ग्लेशियर पिघलते जा रहे हैं। जो भविष्य के लिए अच्छे संकेत नहीं हैं। यहां नीमा गुप्ता, जया खाती, पल्लवी सिंह, अंजलिका सिंह, कंचन नाथ, नीलम, कंचन रावत, रूसी, नेहा चंद, योगिता पाल, प्रियंका, भागीरथी बिष्ट आदि मौजूद रहे।


