भर्ती में अनियमितताओं को लेकर राहुल गांधी से मिले नर्सिंग अधिकारियों

हिन्दुस्तान, देहरादून
Follow us on Google News
share

उत्तराखंड में नर्सिंग अधिकारियों ने राहुल गांधी से मुलाकात की। उन्होंने भर्ती प्रक्रिया में अनियमितताओं, नियमावली में बदलाव और वादा खिलाफी से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की। अधिकारियों ने कहा कि सरकार द्वारा लगातार नियमों में परिवर्तन से सरकार की नौकरी की प्रतीक्षा कर रहे अभ्यर्थियों के हित प्रभावित हो रहे हैं।

भर्ती में अनियमितताओं को लेकर राहुल गांधी से मिले नर्सिंग अधिकारियों
भर्ती में अनियमितताओं को लेकर राहुल गांधी से मिले नर्सिंग अधिकारियों

नई दिल्ली। उत्तराखंड में नर्सिंग अधिकारियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की। शुक्रवार को मुलाकात के दौरान नर्सिंग एकता मंच के पदाधिकारियों ने राहुल गांधी को उत्तराखंड में भर्ती प्रक्रिया में हो रही अनियमितताओं, भर्ती नियमावली में बार-बार किए जा रहे बदलाव तथा नर्सिंग अभ्यर्थियों के साथ कथित वादा खिलाफी समेत अन्य मुद्दों से अवगत कराया। पदाधिकारियों ने बताया कि नर्सिंग अधिकारी भर्ती प्रक्रिया को लेकर सरकार द्वारा समय-समय पर नियमों में बदलाव किए जाने से लंबे समय से सरकारी नियुक्ति की प्रतीक्षा कर रहे अभ्यर्थियों के हित प्रभावित हो रहे हैं।

Mahesh pandey

लेखक के बारे में

Mahesh pandey

शॉर्ट बायो: महेश पांडे पिछले 17 साल से पत्रकारिता क्षेत्र में हैं। साल 2025 में दैनिक हिन्दुस्तान में बतौर प्रमुख संवाददाता कार्यरत हैं।

परिचय एवं अनुभव
दैनिक जागरण उत्तराखंड, दैनिक भास्कर पंजाब और हिन्दुस्तान ग्रुप में सेवाएं दी। 2025 जुलाई से दोबारा से संस्थान में जुड़े। अर्द्ध कुंभ और कुंभ जैसे बड़े आयोजनों में भी राष्ट्रीय महत्व की खबरें की हैं। दैनिक भास्कर पंजाब में रहने के दौरान भारत-पाकिस्तान युद्ध की कवरेज भी की है। अर्बन डेवलपमेंट प्लान, सूचना के अधिकार का ऑनलाइन कोर्स भी किया। वर्तमान में हिन्दुस्तान में देहरादून यूनिट में बतौर सिटी इंचार्ज की भूमिका में कार्यरत हैं।

कॅरियर का सफर
महेश ने 17 वर्ष पहले दैनिक जागरण उत्तराखंड में पत्रकारिता में कदम रखा। इसके बाद दैनिक हिन्दुस्तान देहरादून में काम किया। यहां से लुधियान में भाष्कर में बतौर सिटी इंचार्ज दो वर्ष से अधिक काम किया। फिर वापस देहरादून हिन्दुस्तान यूनिट में बतौर सिटी चीफ कार्यरत हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
एचएनबी गढ़वाल यूनिवर्सिटी से पीजी की पढ़ाई के महेश पांडे पत्रकारिता के पेशे में आए। सिटी टीम लीड करने के नाते राजनीति, अपराध, स्थानीय मुद्दों पर अच्छी पकड़ हैं। राजनीतिक और प्रशासनिक मामलों में अच्छे जानकार हैं।

विजन एवं एंटरटेनमेंट
क्राइम रिपोर्टिंग, प्रशासनिक मामले, राजनीति और खेल की महेश को गहरी समझ है। महेश का मानना है कि आप जिस विषय को कवर करते हैं, उसके प्रति आपका दर्शन या नजरिया क्या है वह महत्वपूर्ण होता है। जनता से सीधा जुड़ाव जरूरी है। महेश क्रिकेट को खेलना और देखना पसंद है।

विशेषताएं
क्राइम, राजनीति, खेल आदि

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।