केरल में कुएं से नन का शव बरामद, पुलिस ने शुरू की जांच
केरल में एक कॉन्वेंट (मठ) के कुएं से एक नन का शव बरामद हुआ है। पुलिस ने यह जानकारी दी। शव की पहचान 54 वषीर्य नन सुजन के रूप में हुई है, जो पठानपुरम के सेंट स्टीफेंस स्कूल में पढ़ाती...
केरल में एक कॉन्वेंट (मठ) के कुएं से एक नन का शव बरामद हुआ है। पुलिस ने यह जानकारी दी। शव की पहचान 54 वषीर्य नन सुजन के रूप में हुई है, जो पठानपुरम के सेंट स्टीफेंस स्कूल में पढ़ाती थी। पुलिस ने बताया कि सुबह लगभग नौ बजे के आसपास माउंट टाबोर कॉन्वेंट के कर्मियों ने सबसे पहले कुएं के पास खून के निशान देखें और फिर कुएं के भीतर शव को देखा।
सुजन पिछले 12 सालों से स्कूल में पढ़ा रही थीं। स्कूल और कॉन्वेंट दोनों को कोट्टायम-मुख्यालय मलंकारा सीरियाई ऑथोर्डॉक्स चर्च द्वारा संचालित किया जाता है। फिलहाल मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
ये भी पढ़ें: बलात्कार के विरोध में प्रदर्शन कर रही नन को केरल MLA ने बताया वेश्या