दो माह में पशु तस्करों पर 107 केस दर्ज, 214 आरोपी गिरफ्तार

हिन्दुस्तान, फरीदाबाद
Follow us on Google News
share

नूंह पुलिस ने पशु तस्करों के खिलाफ अभियान चलाते हुए पिछले दो महीने में 107 मामले दर्ज कर 214 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 274 पशु मुक्त किए गए और 2,865 किलोग्राम प्रतिबंधित मांस बरामद किया गया। पुलिस अधीक्षक के दिशा-निर्देशों पर सभी टीमें कार्रवाई कर रही हैं।

दो माह में पशु तस्करों पर 107 केस दर्ज, 214 आरोपी गिरफ्तार

नूंह, केशव भारद्वाज। नूंह पुलिस ने पशु तस्करों के खिलाफ बड़ा अभियान चलाकर पिछले दो माह में 107 मामले दर्ज कर 214 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इस दौरान आरोपियों के 72 वाहन भी जब्त किए हैं। जिला पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, वर्ष 2025 में अप्रैल से जून के बीच पशु तस्करी के 51 मामले दर्ज हुए थे, जिनमें 157 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। वहीं इस वर्ष चार अप्रैल से 30 जून 2026 के बीच पुलिस ने 107 मुकदमे दर्ज कर 214 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इससे स्पष्ट है कि पुलिस ने अभियान को और अधिक तेज करते हुए कार्रवाई का दायरा बढ़ाया है。

पुलिस की कार्रवाई

इन 107 मामलों में पुलिस ने कार्रवाई के दौरान 274 पशु मुक्त करवाने के साथ-साथ 13 पशुओं की खाल और 2,865 किलोग्राम प्रतिबंधित मांस बरामद किया गया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन के निर्देश पर जिले की सभी पुलिस टीमें अभियान चला रही हैं। आरोपियों के खिलाफ लगातार मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं और उनकी गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है।

मुठभेड़ की घटनाएं

उन्होंने बताया कि हाल के समय में पशु तस्करों के खिलाफ कार्रवाई के दौरान कई बार पुलिस और आरोपियों के बीच मुठभेड़ भी हुई हैं। इन घटनाओं में कई पुलिसकर्मी घायल हुए। जबकि हाल ही में दो पुलिस जवानों ने ड्यूटी के दौरान अपने प्राण भी गंवाए हैं। इसके बावजूद पुलिस का अभियान लगातार जारी है। पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन ने बताया कि जिले में किसी भी प्रकार के अपराध को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पशु तस्करी में संलिप्त अपराधियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई जारी रहेगी। ऐसे आरोपियों की हिस्ट्रीशीट खोली जा रही है और उन्हें पुलिस की विशेष निगरानी में रखा जा रहा है, ताकि भविष्य में इस तरह की गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।

सामान्य प्रश्न

नूंह पुलिस ने कितने आरोपियों को गिरफ्तार किया?
नूंह पुलिस ने 214 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsNational Newsदो माह में पशु तस्करों पर 107 केस दर्ज, 214 आरोपी गिरफ्तार