सीआईएसएफ और डीएफआई के बीच एमओयू
हिन्दुस्तान, सोनभद्र
बीजपुर के एनटीपीसी रिहंद ने सीआईएसएफ और ड्रोन फेडरेशन आफ इंडिया के साथ एक महत्वपूर्ण एमओयू पर हस्ताक्षर किए हैं। इस समझौते का उद्देश्य सुरक्षा क्षमताओं को मजबूत करना है, जिसमें ड्रोन तकनीक, प्रशिक्षण और संयुक्त अभ्यास शामिल हैं। सीआईएसएफ देशभर में सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए 370 से अधिक प्रतिष्ठानों की सुरक्षा कर रहा है।

बीजपुर, हिन्दुस्तान संवाद। एनटीपीसी रिहंद के केन्द्रीय औद्यौगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) और ड्रोन फेडरेशन आफ इंडिया (डीएफआई) के बीच महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (एमओयू) हुआ है। इस समझौते के तहत ड्रोन और काउंटर ड्रोन तकनीक, प्रशिक्षणए फोरेंसिक जांच तथा संयुक्त अभ्यास के जरिए सुरक्षा क्षमताओं को मजबूत किया जाएगा। सीआईएसएफ ने देश के बुनियादी ढांचे को हवाई खतरों से सुरक्षित रखने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाया है। सीआईएसएफ देश भर में 370 से अधिक महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों की सुरक्षा कर रहा है।


