30 युवाओं को मिला पर्यटन व आतिथ्य का प्रशिक्षण
हिन्दुस्तान, रांची
रांची। एनटीपीसी लिमिटेड ने हजारीबाग कोयला खनन परियोजना से प्रभावित 30 युवाओं को 7 माह का कौशल विकास प्रशिक्षण दिया। टाटीसिलवे केंद्र में युवाओं को पर्यटन और आतिथ्य क्षेत्र में नि:शुल्क प्रशिक्षण मिला। समापन समारोह में प्रमाण पत्र वितरित किए गए और युवाओं को आत्मविश्वास और समर्पण से अपने सपनों को पूरा करने की प्रेरणा दी गई।

रांची। एनटीपीसी लिमिटेड ने सीएसआर पहल के तहत हजारीबाग कोयला खनन परियोजना से प्रभावित 30 युवाओं को 7 माह का आवासीय कौशल विकास प्रशिक्षण प्रदान किया। टाटीसिलवे स्थित केंद्र में युवाओं को पर्यटन एवं आतिथ्य (फूड एंड बेवरेज) क्षेत्र के लिए नि:शुल्क तैयार किया गया। समापन समारोह में एनटीपीसी माइनिंग मुख्यालय के महाप्रबंधक (मानव संसाधन) प्रभात राम ने सफल प्रशिक्षुओं को प्रमाण पत्र वितरित किए। उन्होंने युवाओं से आत्मविश्वास, कड़ी मेहनत और समर्पण के साथ अपने सपनों को पूरा करने का आह्वान किया।


