एनटीपीसी कहलगांव में हिंदी पखवाड़ा का शुभारंभ
कहलगांव, निज प्रतिनिधि। एनटीपीसी कहलगांव में सोमवार को परियोजना प्रमुख रविन्द्र शर्मा ने हिंदी पखवाड़े

कहलगांव, निज प्रतिनिधि। एनटीपीसी कहलगांव में सोमवार को परियोजना प्रमुख रविन्द्र शर्मा ने हिंदी पखवाड़ा का शुभारंभ किया। 14 से 28 सितंबर तक आयोजित होने वाले पखवाड़े के उद्घाटन अवसर पर राजभाषा प्रतिज्ञा और राजभाषा ज्ञान प्रतियोगिता आयोजित की गई।इस अवसर पर रविन्द्र शर्मा ने कहा कि राजभाषा हिंदी का सम्मान और कार्यालयीन कार्यों में इसका अधिकाधिक प्रयोग सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। विभिन्न भाषाओं और संस्कृतियों से जुड़े एनटीपीसी कहलगांव के लोगों के बीच हिंदी आपसी संवाद का सशक्त माध्यम है।हिंदी पखवाड़े के दौरान एनटीपीसी कर्मचारियों व उनके परिवारों, नगर परिसर की महिलाओं, विभिन्न विद्यालयों, सीआईएसएफ कर्मियों तथा नराकास कहलगांव से जुड़े कार्यालयों के लिए विभिन्न हिंदी प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।
परियोजना प्रमुख ने सभी से प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लेने और हिंदी को दैनिक कार्य-व्यवहार का सहज हिस्सा बनाने का आह्वान किया।


