एनटीएचए में 10 अगस्त से राज्य स्तरीय हॉकी चैंपियनशिप
नवल टाटा हॉकी अकादमी लगातार पांचवीं बार नवल टाटा हॉकी झारखंड सब-जूनियर एवं जूनियर स्टेट चैंपियनशिप-2026 की मेज़बानी करेगी। प्रतियोगिता 10 से 14 अगस्त तक होगी, जिसमें 140 से अधिक युवा खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। एनटीएचए पिछले दो वर्षों से चैंपियन है और इस बार अपने खिताब को बरकरार रखने उतरेगी।
जमशेदपुर। नवल टाटा हॉकी अकादमी (एनटीएचए) लगातार पांचवीं बार नवल टाटा हॉकी झारखंड सब-जूनियर एवं जूनियर स्टेट चैंपियनशिप-2026 की मेजबानी करेगी। पुरुष वर्ग की यह पांच दिवसीय प्रतियोगिता 10 से 14 अगस्त तक आयोजित होगी, जिसमें झारखंड के विभिन्न जिलों के 140 से अधिक युवा खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।प्रतियोगिता दो चरणों में होगी। सब-जूनियर वर्ग के मुकाबले 10 से 12 अगस्त तक, जबकि जूनियर वर्ग के मैच 12 से 14 अगस्त तक खेले जाएंगे। दोनों वर्गों में टीमों को दो पूल में बांटा गया है। सब-जूनियर पूल ए में एनटीएचए, सिमडेगा, गुमला और रामगढ़, जबकि पूल बी में खूंटी, हजारीबाग, रांची और पश्चिमी सिंहभूम हैं।
जूनियर पूल ए में एनटीएचए, खूंटी, गुमला और जामताड़ा तथा पूल बी में सिमडेगा, रांची, हजारीबाग और पश्चिमी सिंहभूम शामिल हैं।एनटीएचए पिछले दो वर्षों से दोनों वर्गों की चैंपियन है और इस बार भी घरेलू मैदान पर खिताब बरकरार रखने उतरेगी। अकादमी ने कहा कि प्रतियोगिता युवा प्रतिभाओं की पहचान और उन्हें राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर के लिए तैयार करने का महत्वपूर्ण मंच है।


