राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी ने जारी की स्कैन ओएमआर उत्तर पुस्तिका

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

अपडेट--पहले यह कॉपी एजेंसी की जारी की गई थी। अब ब्यूरो की जारी की गई

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी ने जारी की स्कैन ओएमआर उत्तर पुस्तिका

नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने सोमवार को नीट-यूजी 2026 की ओएमआर शीट और उत्तरों की स्कैन कॉपी जारी कर दी। अभ्यर्थी अब निर्धारित अवधि तक अपनी ओएमआर उत्तर पुस्तिका देख सकते हैं और किसी भी त्रुटि की स्थिति में ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। एनटीए ने बताया कि नीट (यूजी)-2026 की स्कैन की गई ओएमआर उत्तर पुस्तिका और दर्ज उत्तर आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिए गए हैं। इसके साथ ही ओएमआर उत्तर पुस्तिका की स्कैन की गई प्रति अभ्यर्थियों के पंजीकृत ईमेल पर भी भेजी गई है। अभ्यर्थी अपने लॉगिन विवरण के माध्यम से इसे देख सकते हैं। सुरक्षा के लिए ओटीपी आधारित द्वि-स्तरीय प्रमाणीकरण (टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन) की व्यवस्था भी लागू की गई है।

आपत्ति दर्ज कराने की समय सीमा

15 जुलाई तक दर्ज करा सकेंगे आपत्ति

रिकॉर्डेड ओएमआर उत्तर में किसी भी त्रुटि की स्थिति में अभ्यर्थी 13 जुलाई से 15 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। प्रत्येक उत्तर पर आपत्ति के लिए 200 रुपये का प्रोसेसिंग शुल्क निर्धारित किया गया है, जो वापसी योग्य नहीं (नॉन-रिफंडेबल) होगा। शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग के माध्यम से किया जा सकता है। एनटीए ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित समय सीमा के बाद या बिना शुल्क के प्राप्त किसी भी आपत्ति पर विचार नहीं किया जाएगा। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी ने स्पष्ट किया है कि यह सुविधा केवल दर्ज ओएमआर उत्तर (रिकॉर्डेड रिस्पॉन्स) पर आपत्ति दर्ज कराने के लिए है। उत्तर कुंजी (आंसर की) पर आपत्ति दर्ज कराने की प्रक्रिया पहले ही पूरी हो चुकी है, इसलिए अब उससे संबंधित कोई नई आपत्ति स्वीकार नहीं की जाएगी।

सामान्य प्रश्न

मिटाने के लिए आपत्ति कैसे दर्ज करें?
अभ्यर्थी 13 जुलाई से 15 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।