नीट-यूजी की ओएमआर शीट जारी

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

नई दिल्ली में, एनटीए ने नीट-यूजी 2026 की ओएमआर शीट और उत्तरों की स्कैन कॉपी जारी की। उम्मीदवारों को आपत्ति दर्ज कराने का अवसर दिया गया है। पेपर लीक के आरोपों के बाद परीक्षा को रद्द करके दोबारा 21 जून को आयोजित की गई थी। उम्मीदवार 15 जुलाई तक आपत्तियाँ दर्ज कर सकते हैं।

नीट-यूजी की ओएमआर शीट जारी

नई दिल्ली, एजेंसी। राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) ने सोमवार को नीट-यूजी 2026 की ओएमआर शीट और उत्तरों की स्कैन कॉपी जारी कर दी। इसके साथ ही उम्मीदवारों को अपनी आपत्ति दर्ज कराने का मौका भी दिया गया है। पेपर लीक के आरोपों के बाद नीट-यूजी की परीक्षा रद्द कर दी गई थी। इसके बाद दोबारा 21 जून को परीक्षा का आयोजन किया गया था। एनटीए के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि ओएमआर शीट और उत्तरों की स्कैन कॉपी आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है। साथ ही इन्हें उम्मीदवारों के पंजीकृत ई-मेल पर भी भेजा गया है। उम्मीदवार 15 जुलाई तक उत्तरों पर आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।

प्रत्येक उत्तर को चुनौती देने के लिए 200 रुपये का शुल्क निर्धारित किया गया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।