सत्य निकेतन त्रासदी प्रशासनिक विफलता का नतीजा: एनएसयूआई

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता सत्य निकेतन में पीजी भवन हादसे के विरोध में

सत्य निकेतन त्रासदी प्रशासनिक विफलता का नतीजा: एनएसयूआई

नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता सत्य निकेतन में पीजी भवन हादसे के विरोध में एनएसयूआई ने सोमवार को 500 से अधिक छात्रों के साथ कैंडल मार्च निकाला। मार्च का नेतृत्व एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ ने किया। संगठन ने हादसे को छात्र सुरक्षा और शहरी प्रशासन की गंभीर विफलता बताया। जाखड़ ने कहा कि दिल्ली विश्वविद्यालय में पर्याप्त छात्रावास नहीं होने के कारण बड़ी संख्या में विद्यार्थियों को निजी पीजी में रहने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। वहीं, सरकार और एमसीडी निजी पीजी की सुरक्षा जांच सुनिश्चित करने में विफल रहे हैं। उन्होंने दिल्ली सरकार, एमसीडी और डीयू प्रशासन की जवाबदेही तय करने की मांग की।

एनएसयूआई ने हादसे में मृत और घायल छात्रों के लिए तत्काल मुआवजा और सहायता देने की मांग की कि संगठन ने सभी पीजी और निजी छात्रावासों की व्यापक सुरक्षा जांच, असुरक्षित और अनधिकृत भवनों पर कार्रवाई तथा डीयू में पर्याप्त और किफायती छात्रावास विकसित करने की मांग की। साथ ही सत्य निकेतन हादसे की समयबद्ध जांच कर जिम्मेदारी तय करने की मांग की। जाखड़ ने टाउन प्लानिंग और नियामकीय शिकायतों पर भी तत्काल कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि ऐसी लापरवाही दोबारा न हो, इसके लिए सरकार और संबंधित एजेंसियों को जवाबदेही तय करनी होगी।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव , CJP Protest Live और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsसत्य निकेतन त्रासदी प्रशासनिक विफलता का नतीजा: एनएसयूआई