एनएसयूआई ने नीट पेपर लीक को लेकर चलाया हस्ताक्षर अभियान

हिन्दुस्तान, पलामू
Follow us on Google News
share

एनएसयूआई ने मेदिनीनगर में एनईटी छात्रों और अभिभावकों के लिए हस्ताक्षर अभियान चलाया। जिलाध्यक्ष आशीष ठाकुर के नेतृत्व में कॉलेज और स्कूल के बाहर आयोजित अभियान में छात्रों और अभिभावकों ने शिक्षा सुधार, परीक्षा पारदर्शिता, और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग के समर्थन में साझा किया। यह पहल छात्रों के अधिकारों के लिए महत्वपूर्ण है।

एनएसयूआई ने नीट पेपर लीक को लेकर चलाया हस्ताक्षर अभियान

मेदिनीनगर। एनएसयूआई ने राष्ट्रीय स्तर पर चलाए जा रहे नीट छात्र एवं अभिभावक हस्तक्षातर अभियान के तहत रविवार को योध सिंह नामधारी कॉलेज और मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय (केजी स्कूल ) बाहर में विशेष हस्ताक्षर अभियान चलाया। जिलाध्यक्ष आशीष ठाकुर के नेतृत्व में अभियान चलाया गया। छात्राओं एवं अभिभावकों ने इसमें भाग लिया तथा शिक्षा व्यवस्था में सुधार, परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा को लेकर एवं छात्रों के हितों से जुड़ी मांगों के समर्थन में हस्ताक्षर किए। एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने छात्रों को अभियान के उद्देश्यों की जानकारी देते हुए अधिक से अधिक लोगों से जुड़ने की अपील की।

उन्होंने कहा कि संगठन छात्रों की आवाज़ को मजबूती से उठाने का कार्य करती रही है। यह हस्ताक्षर अभियान छात्रों के अधिकारों, बेहतर शिक्षा व्यवस्था और सुरक्षित भविष्य के लिए एक महत्वपूर्ण पहल है। अभियान में युवा नेता मुन्ना यादव, धनंजय कुमार ,कमल कुमार समेत अन्य उपस्थित थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।