एनएसएस स्वयंसेवियों को प्रमाणपत्र वितरित
पन्ना लाल भल्ला म्यूनिसिपल इंटर कॉलेज में एनएसएस स्वयंसेवियों के सम्मान में कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रधानाचार्य त्रिलोक चंद और अन्य ने प्रमाणपत्र वितरित किए। उन्होंने छात्रों को राष्ट्रीय सेवा योजना के उद्देश्यों और सामाजिक सेवा के महत्व के बारे में जानकारी दी। यह कार्यक्रम विद्यार्थियों में सेवा भावना और जिम्मेदारी की भावना को विकसित करने का माध्यम है।

पन्ना लाल भल्ला म्यूनिसिपल इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के स्वयंसेवियों के सम्मान में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान एनएसएस स्वयंसेवियों को बी और सी प्रमाणपत्र वितरित किए गए। प्रमाणपत्र प्रधानाचार्य त्रिलोक चंद, जिला समन्वयक डॉ. एसपी सिंह और एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. मेघ राज सिंह ने प्रदान किए। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य त्रिलोक चंद ने विद्यार्थियों को राष्ट्रीय सेवा योजना के उद्देश्यों और सामाजिक सेवा के महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि एनएसएस विद्यार्थियों में सेवा, सहयोग, संवेदनशीलता और नेतृत्व की भावना विकसित करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने स्वयंसेवियों को अनुशासन के साथ समाज हित में निरंतर कार्य करने और अपने आचरण से सकारात्मक संदेश देने के लिए प्रेरित किया।
जिला समन्वयक राष्ट्रीय सेवा योजना डॉ. एसपी सिंह ने कहा कि विद्यार्थियों की ओर से एनएसएस के माध्यम से किए जाने वाले सेवा कार्य उनके व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। सेवा गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों में सामाजिक सरोकार और जिम्मेदारी की भावना मजबूत होती है। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. मेघ राज सिंह ने कहा कि एनएसएस का मूल मंत्र ‘मैं नहीं, परन्तु आप’ विद्यार्थियों को निःस्वार्थ सेवा और सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश देता है।


