पूर्व गणतंत्र दिवस परेड शिविर के लिए विवि की टीम रवाना
हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
मुजफ्फरपुर के बीआरएबीयू के एनएसएस स्वयंसेवक, 29 सितंबर को पटना में होने वाली पूर्व गणतंत्र दिवस परेड शिविर की चयन प्रक्रिया में भाग लेने के लिए रवाना हुए। कुलपति ने स्वयंसेवकों को शुभकामनाएं दी हैं और डॉ. अनुराधा पाठक ने बताया कि 20 स्वयंसेवक विभिन्न महाविद्यालयों से शामिल हो रहे हैं।

मुजफ्फरपुर। एएन कॉलेज पटना में 29 सितंबर को होने वाली राज्यस्तरीय पूर्व गणतंत्र दिवस परेड शिविर की चयन प्रक्रिया में भाग लेने के लिए बीआरएबीयू के एनएसएस स्वयंसेवकों की टीम सोमवार को पटना के लिए रवाना हो गई। कुलपति ने स्वयंसेवकों को शुभकामनाएं दी हैं। एनएसएस समन्वयक डॉ. अनुराधा पाठक ने बताया कि शिविर में विश्वविद्यालय के विभिन्न संबद्ध महाविद्यालयों के 20 एनएसएस स्वयंसेवक हिस्सा ले रहे हैं।


