एनएसजी टीम दोबारा निरीक्षण के लिए पहुंची राम मंदिर
हिन्दुस्तान, अयोध्या
अयोध्या में राम मंदिर की सुरक्षा को मजबूत करने के लिए एनएसजी की यूनिट तैनात की जा रही है। पिछले एक साल से यह प्रस्ताव है, लेकिन हाल ही में इसे तेजी मिली है। एनएसजी की टीम ने मंदिर परिसर का निरीक्षण किया और सुरक्षा अधिकारियों के साथ बैठक की।

अयोध्या। राम मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था को फुलप्रूफ बनाने के लिए अयोध्या में एनएसजी की यूनिट तैनात करने की तैयारी चल रही है। यह प्रस्ताव पिछले एक साल से है लेकिन इन दिनों विशेष तेजी आई है। इसके चलते एनएसजी की टीम सप्ताह में दूसरी बार निरीक्षण करने राम मंदिर पहुंची। एनएसजी के एक दर्जन से अधिक कमांडो ने यहां आकर मंदिर परिसर का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने प्रवेश व निकास के स्थानों का भी अवलोकन किया। इस दौरान सीईओ जितेन्द्र मिश्र समेत परिसर में तैनात सीआरपीएफ, एसएसएफ के कमांडेंट के अलावा एसपी सुरक्षा विजय शंकर मिश्र के साथ बैठक भी की और आवश्यक जानकारी ली।


