एनएसजी ने कमांडो कन्वर्जन कोर्स शुरू किया
हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
एनएसजी ने महिलाओं के लिए पहला कमांडो कन्वर्जन कोर्स शुरू किया है। यह 12 हफ्ते का सघन कोर्स है जिसका उद्देश्य शारीरिक और तकनीकी रूप से कुशल महिला कमांडो तैयार करना है। इस कोर्स में हथियारों, निशानेबाजी, टैक्टिकल इंटरवेंशन, बंधक छुड़ाने और आतंकवाद-रोधी ऑपरेशनों की ट्रेनिंग शामिल है।

नई दिल्ली, एजेंसी। एनएसजी ने सोमवार को कहा कि उसने राज्य पुलिस बलों और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सीएपीएफ) की महिला कर्मियों के लिए पहली बार कमांडो कन्वर्जन कोर्स शुरू किया है। नेशनल सिक्योरिटी गार्ड ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा कि 12 हफ्ते के इस सघन कोर्स को शारीरिक रूप से मजबूत, तकनीकी रूप से कुशल और ऑपरेशन के लिए महिला कमांडो तैयार करने के लिए डिजाइन किया गया है। इसमें हथियारों और निशानेबाजी, टैक्टिकल इंटरवेंशन, बंधक छुड़ाने और आतंकवाद-रोधी ऑपरेशन के अन्य खास पहलुओं की कड़ी ट्रेनिंग दी जाएगी।


