एनआरएचएम घोटाले में सीएमओ समेत तीन को पांच साल की सजा

हिन्दुस्तान, गाज़ियाबाद
Follow us on Google News
share

गाजियाबाद में एनआरएचएम घोटाले में विशेष सीबीआई अदालत ने तीन दोषियों को पांच साल की सजा सुनाई है। दोषियों में चंदौली के पूर्व सीएमओ डॉ. विभूति प्रसाद, उपभोक्ता सहकारी संघ के अनिल जायसवाल और दवा कारोबारी सुरेंद्र पांडेय शामिल हैं। कोर्ट ने उन्हें एक लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया।

एनआरएचएम घोटाले में सीएमओ समेत तीन को पांच साल की सजा

गाजियाबाद, संजीव वर्मा। चंदौली के स्वास्थ्य विभाग में हुए एनआरएचएम घोटाले के मामले में मंगलवार को विशेष सीबीआई अदालत ने तीन दोषियों को पांच-पांच वर्ष के कारावास की सजा सुनाई। पीठासीन अधिकारी अवनीश कुमार पांडेय की अदालत ने चंदौली के तत्कालीन सीएमओ परिवार कल्याण डॉ. विभूति प्रसाद, उपभोक्ता सहकारी संघ लखनऊ के तत्कालीन क्षेत्रीय प्रबंधक अनिल जायसवाल और दवा कारोबारी सुरेंद्र पांडेय पर एक-एक लाख रुपये का अर्थदंड भी लगाया है। अदालत से मिली जानकारी के अनुसार वर्ष 2008 से 2010 के बीच महिलाओं के गर्भधारण को रोकने के लिए 21,694 कॉपर-टी की खरीद की गई थी। आरोप था कि खरीद में निर्धारित नियमों की अनदेखी की गई।

सीबीआई की जांच में निजी स्वार्थ के चलते सरकारी राजस्व को करीब 8.22 लाख रुपये की क्षति पहुंचने की बात सामने आई।मामले की शिकायत के बाद सीबीआई ने वर्ष 2014 में प्राथमिकी दर्ज की थी। जांच पूरी करने के बाद एजेंसी ने 15 दिसंबर 2015 को तीनों आरोपियों के खिलाफ अदालत में आरोप पत्र दाखिल किया। पिछले दस साल से चल रही सुनवाई के दौरान कई गवाह और साक्ष्य पेश किए गए। सुनवाई के दौरान पेश किए गए साक्ष्यों के आधार पर अदालत ने तीनों आरोपियों को दोषी करार दिया। सजा के प्रश्न पर सुनवाई करते हुए अदालत ने तीन दोषियों को पांच-पांच वर्ष के कारावास की सजा सुनाई। इसके साथ ही सभी पर एक-एक लाख रुपये का अर्थदंड भी लगाया।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsएनआरएचएम घोटाले में सीएमओ समेत तीन को पांच साल की सजा