राहत: सरकार ने 39 दवाओं की खुदरा कीमत तय की

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

राष्ट्रीय औषधि मूल्य निर्धारण प्राधिकरण (एनपीपीए) ने 39 दवाओं की खुदरा कीमतें तय की हैं, जिसमें उच्च रक्तचाप, मधुमेह और हृदय रोग के उपचार में इस्तेमाल होने वाली दवाएँ के मूल्य शामिल हैं। उदाहरण के लिए, एम्लोडिपिन और बिसोप्रोलोल की कीमत 14.74 रुपये प्रति टैबलेट निर्धारित की गई है।

राहत: सरकार ने 39 दवाओं की खुदरा कीमत तय की

राष्ट्रीय औषधि मूल्य निर्धारण प्राधिकरण (एनपीपीए) ने 39 दवाओं के फॉर्मुलेशन की खुदरा कीमत तय कर दी है। इस फॉर्मुलेशन में उच्च रक्तचाप, मधुमेह, एचआईवी, हृदय रोग और आंखों के संक्रमण के इलाज में इस्तेमाल होने वाली दवाएं शामिल हैं। एनपीपीए के अनुसार उच्च रक्तचाप के इलाज में इस्तेमाल होने वाली दवा एम्लोडिपिन, बिसोप्रोलोल, टेल्मिसार्टन टैबलेट की खुदरा कीमत 14.74 रुपये प्रति टैबलेट तय की गई है। आंख के ऑपरेशन के बाद और आंखों में बैक्टीरियल संक्रमण के इलाज में इस्तेमाल होने वाले नेपाफेनै, मोक्सीफ्लोक्सासिन ऑप्थैल्मिक सॉल्यूशन आई ड्रॉप की खुदरा कीमत 68.64 रुपये प्रति मिलीलीटर निर्धारित की गई है। हार्ट अटैक और स्ट्रोक के जोखिम को कम करने के लिए इस्तेमाल होने वाले क्लोपिडोग्रेल, एस्पिरिन, एटोरवास्टेटिन कैप्सूल की कीमत 6.37 रुपये प्रति कैप्सूल तय की गई है।

एनपीपीए ने स्पष्ट कहा है कि खुदरा विक्रेताओं और डीलरों को अपने प्रतिष्ठानों पर नई दरों को चस्पा करना होगा। अधिसूचना में कहा गया है कि यदि कोई निर्माता या विपणन कंपनी कीमतों का पालन नहीं करती है, तो उसे निर्धारित प्रावधानों के तहत अधिक वसूली गई राशि ब्याज सहित जमा करनी होगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।