ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News देशअब नई दिल्ली-इलाहाबाद के बीच भी 160KM/H की रफ्तार से चल सकेंगी ट्रेनें

अब नई दिल्ली-इलाहाबाद के बीच भी 160KM/H की रफ्तार से चल सकेंगी ट्रेनें

टूंडला में इलेक्ट्रानिक इंटरलॉकिंग लगने से इलाहाबाद-नई दिल्ली रूट पर ट्रेनों की रफ्तार बढ़ेगी। इस रूट पर 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से ट्रेन चलाने का सपना साकार होगा। रेलवे ने रविवार को उत्तर मध्य...

अब नई दिल्ली-इलाहाबाद के बीच भी 160KM/H की रफ्तार से चल सकेंगी ट्रेनें
वरिष्ठ संवाददाता। ,प्रयागराज।Mon, 21 Oct 2019 03:00 AM
ऐप पर पढ़ें

टूंडला में इलेक्ट्रानिक इंटरलॉकिंग लगने से इलाहाबाद-नई दिल्ली रूट पर ट्रेनों की रफ्तार बढ़ेगी। इस रूट पर 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से ट्रेन चलाने का सपना साकार होगा। रेलवे ने रविवार को उत्तर मध्य रेलवे के यार्ड की रिमॉडलिंग का काम पूरा कर लिया। यार्ड में पहले ट्रेनें अधिकतम 45 किमी प्रति घंटा की रफ्तार तक चलती थीं। अब यार्ड में भी गति बढ़ेगी। यार्ड का नियंत्रण अब केबिनों के स्थान पर कंप्यूटर से होगा।

Read Also: अब Whatsapp के जरिए बुक करा सकेंगे गैस सिलेंडर, जल्द शुरू होगी सेवा

मानव आधारित ट्रैक बदलने का काम अब कंप्यूटर से होगा।  उत्तर मध्य रेलवे के मुख्य जन संपर्क अधिकारी अजीत कुमार सिंह ने बताया कि खड़गपुर के बाद टूंडला देश का दूसरा अत्याधुनिक यार्ड हो गया है। देश के व्यस्त रूटों में देश का पहला अत्याधुनिक यार्ड बन गया। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी के मुताबिक, अभी ट्रैक पर अधिकतम 130 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से ट्रेनें चलती हैं। यार्ड के आधुनिकीकरण से ट्रेनें 160 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चलेंगी।

Read Also: पराली से बॉयोगैस बनाने का पहला संयंत्र हरियाणा के करनाल में बनना शुरू

20 ट्रेनें निरस्त होने से यात्री हुए परेशान
टूंडला यार्ड के आधुनिकीकरण की अंतिम कड़ी में रविवार को एक साथ 20 ट्रेनें स्थगित होने से यात्री परेशान हुए। यार्ड पर अंतिम चरण का काम पूरा करने के लिए इलाहाबाद जंक्शन और नई दिल्ली के बीच कई बड़ी ट्रेनें निरस्त रहीं। ट्रेनें निरस्त होने की सही जानकारी नहीं होने से यात्री इलाहाबाद जंक्शन पर आए और निराश होकर लौटे या अन्य ट्रेनों से यात्रा की।

पाइए देश-दुनिया की हर खबर सबसे पहले www.livehindustan.com पर। लाइव हिन्दुस्तान से हिंदी समाचार अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करें हमारा News App और रहें हर खबर से अपडेट। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें