हत्या और डकैती में फरार कुख्यात नंदन गिरफ्तार

हिन्दुस्तान, पटना
Follow us on Google News
share

नौबतपुर पुलिस ने रविवार को कुख्यात नंदन महतो को गिरफ्तार किया है, जो हत्या, लूट और डकैती के मामलों में फरार था। उसके खिलाफ 10 संगीन मामले दर्ज हैं, जिनमें चार हत्या के मामले भी शामिल हैं। पुलिस अब उसके गिरोह और हथियारों के नेटवर्क की जानकारी इकट्ठा कर रही है।

हत्या और डकैती में फरार कुख्यात नंदन गिरफ्तार

नौबतपुर पुलिस ने रविवार को हत्या,लूट, डकैती मामले में फरार कुख्यात नंदन महतो को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने अमरपुरा लख के पास छापेमारी कर उसे दबोच लिया। वह अमरपुरा निवासी सुरेश महतो का पुत्र है। पुलिस के अनुसार, नंदन महतो के खिलाफ नौबतपुर, दुल्हिनबाजार,बिहटा और थानों में हत्या, लूट, डकैती, रंगदारी और आर्म्स एक्ट समेत कुल 10 संगीन मामले दर्ज हैं। इनमें चार हत्या के मामले भी शामिल हैं। इलाके में उसकी दहशत के कारण लोग भय के माहौल में रहते थे। बिहटा थाने लूट, जानलेवा हमला और आर्म्स एक्ट में उसके पैतृक घर पर इश्तेहार चिपकाया गया था। इसके बाद से उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही थी।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपित की गिरफ्तारी से क्षेत्र में हत्या, लूट और रंगदारी जैसी आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी। फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर उसके गिरोह, सहयोगियों और हथियारों के नेटवर्क की जानकारी जुटा रही है। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जाएगा।

इस खबर पर आपकी क्या राय है?

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से जुड़ी नवीनतम खबरों और पल-पल की जानकारी के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।