ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News देशभाजपा विधायक को संदिग्ध नागरिक होने के संदेह में नोटिस

भाजपा विधायक को संदिग्ध नागरिक होने के संदेह में नोटिस

असम के बरखोला विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक और उनके परिवार के सदस्यों को विदेशी नागरिकों से संबंधित न्यायाधिकरण ने नोटिस जारी किया है।  न्यायाधिकरण ने संदिग्ध नागरिक होने के संदेह में नोटिस...

भाजपा विधायक को संदिग्ध नागरिक होने के संदेह में नोटिस
एजेंसी,गुवाहाटीFri, 18 May 2018 11:02 PM
ऐप पर पढ़ें

असम के बरखोला विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक और उनके परिवार के सदस्यों को विदेशी नागरिकों से संबंधित न्यायाधिकरण ने नोटिस जारी किया है।  न्यायाधिकरण ने संदिग्ध नागरिक होने के संदेह में नोटिस जारी किया है। 

न्यायाधिकरण ने भाजपा विधायक किशोर नाथ, उनकी पत्नी नीलिमा नाथ, चार भाइयों और एक अन्य संबंधी को नोटिस जारी किया है। 

नोटिस के अनुसार किशोर नाथ और उनके परिवार के सदस्यों को कहा गया है कि वे न्यायाधिकरण न्यायाधीश के समक्ष पेश होकर साबित करें कि वे भारत के नागरिक हैं।

विधायक ने कहा कि वह और उनका परिवार भारत के मूल निवास हैं। वह अपनी नागरिकता साबित करने के लिए अदालत का दरवाजा खटखटाएंगे। सूत्रों ने बताया कि नाथ ने विधानसभाध्यक्ष को इस नोटिस से अवगत करा दिया है।

कांग्रेस ने जारी किया ऑडियो क्लिप, भाजपा पर लगाया रिश्वत का आरोप

बहुमत के लिए BJP का बोपैया कार्ड, कांग्रेस बोली-प्रजातंत्र का एनकाउंटर

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें