दिव्यांग फल विक्रेता के नाम फर्म दिखाकर नोटिस मिलने से हड़कंप
फर्स्ट ग्रीन एंटरप्राइजेज द्वारा दिनेश कुमार को आरडी फ्लोर मोहना रोड, फरीदाबाद का नोटिस मिला है, जबकि उसकी कोई कंपनी नहीं है। वारिस के मुताबिक, दिनेश पिछले 4 साल से लकवा से ग्रसित है और खैरगढ़ में रह रहा है। नोटिस मिलने पर परिवार में चिंता बढ़ गई है।

फर्स्ट ग्रीन एंटरप्राइजेज का प्रोपराइटर दिखाते हुए दिनेश कुमार पुत्र राजेंद्र सिंह के नाम आरडी फ्लोर मोहना रोड फरीदाबाद हरियाणा का एक नोटिस मिला है। इसमें हाल पता खैरगढ़ दिखाया है। जबकि दिनेश की फरीदाबाद में कोई कंपनी नहीं है। नोटिस मिलते ही परिवार में खलबली मच गई है। कानपुर में मामले को लेकर पक्ष रखने और न आने पर मुकदमा दर्ज करने की चेतावनी नोटिस में दी है। दिनेश कुमार पुत्र राजेंद्र सिंह निवासी ग्राम खैरगढ़, फिरोजाबाद के नाम से जारी हुए नोटिस को लेकर उसके भाई मुकेश कुमार का कहना है कि दिनेश को बीते 4 साल पहले लकवा की शिकायत हो गई थी जिसके कारण भाई खैरगढ़ में ही रहकर अपना जीवन यापन कर रहा है।
लकवा की शिकायत होने के कारण कोई भारी भरकम कार्य भी नहीं कर सकता।दिनेश पर तीन पुत्री एवं एक पुत्र है जो अपनी टूटे फूटे मकान में रहकर परिवार के लोगों के सहयोग से गुजारा कर रहा है। नोटिस मिलते ही परिवार में खलबली मच गई।


