नार्वे की राजदूत ने ब्रजघाट में की मां गंगा की आरती,
नॉर्वे की राजदूत ने ब्रजघाट पर मां गंगा की आरती में भाग लिया। उन्होंने गंगा तट के सौंदर्य और सफाई की सराहना की, और इसे भारत की सांस्कृतिक धरोहर का महत्वपूर्ण केंद्र बताया। उनके दौरे के दौरान सुरक्षा और व्यवस्थाओं की तैयारी की गई थी। स्थानीय लोगों और अधिकारियों ने उनका स्वागत किया।

पवित्र तीर्थ स्थल ब्रजघाट पर शुक्रवार शाम नॉर्वे की राजदूत ने पहुंचकर मां गंगा की विधिवत आरती में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने गंगा तट के प्राकृतिक सौंदर्य, धार्मिक वातावरण और श्रद्धालुओं की आस्था को करीब से देखा। राजदूत के आगमन को लेकर प्रशासनिक स्तर पर विशेष तैयारियां की गई थीं। ब्रजघाट पहुंचने पर एसडीएम राम सिंह यादव, सीओ राहुल सिंह तथा कोतवाली प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह बिष्ट सहित अन्य अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। राजदूत ने गंगा किनारे भ्रमण कर वहां की व्यवस्थाओं, स्वच्छता और धार्मिक गतिविधियों का अवलोकन किया। उन्होंने गंगा तट के मनोहारी दृश्य की सराहना करते हुए इसे भारत की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत का महत्वपूर्ण केंद्र बताया।इसके
बाद राजदूत ने मां गंगा की संध्या आरती में सहभागिता की। आरती के दौरान पूरा घाट भक्ति और श्रद्धा के वातावरण में सराबोर नजर आया। गंगा सेवा समिति के पदाधिकारियों और स्थानीय लोगों ने भी उनका स्वागत किया। राजदूत ने गंगा संरक्षण और स्वच्छता के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए धार्मिक पर्यटन की संभावनाओं पर भी चर्चा की।राजदूत के दौरे को लेकर घाट क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही और प्रशासनिक अधिकारी पूरे समय मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Mulit Tyagiमुलित त्यागी पिछले 23 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में हिन्दुस्तान हापुड़ में ब्यूरो इंचार्ज पर काम कर रहे हैं।
परिचय एवं अनुभव
मुलित त्यागी भारतीय मीडिया जगत का प्रतिष्ठित नाम हैं जिन्हें पत्रकारिता में 23 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान में (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) हापुड़ ब्यूरो में इंचार्ज हैं। 2007 में गढ़मुक्तेश्वर में भूख से मौत प्रकरण में 44 दिनों तक विशेष खबरें की जिससे जरिए उन्हें पत्रकारिता में मजबूत पहचान मिली। भूख से गरीब की मौत, लखीमपुर में बाढ़ का दंश, बदायूं में दो बहनों की लाश पेड़ पर लटकाना, हापुड़ में अरबों रुपये कीमत की सेना की भूमि पर अवैध कब्जे पर बड़ी कार्रवाई जैसी खबरों का मुलित ने ब्रेक किया है।
कॅरियर का सफर
मुलित त्यागी ने अपने कॅरियर की शुरुआत 2002 में दैनिक जागरण समाचार पत्र से की। यहां उन्होंने प्रिंट पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित की। 2003 में अमर उजाला के साथ जुड़े। अमर उजाला में जूनियर सब एडिटर रहते गढ़मुक्तेश्वर तहसील इंचार्ज बनें। 2012 तक वहीं पर लगातार काम किया। एक जनवरी 2013 को हिन्दुस्तान बरेली में ज्वाइन किया और फिर लखीमपुर जिले में ब्यूरो इंचार्ज बनें। 24 फरवरी 2014 को बदायूं जिले में जिम्मेदारी दी गई। अक्तूबर 2014 से हापुड़ ब्यूरो की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
बीएससी बायोलॉजी के साथ-साथ बीए और राजनीति विज्ञान में एमए उत्तीर्ण।
कार्य और लक्ष्य
कई मामलों में उन्होंने अनेक एक्सक्लूसिव स्टोरी ब्रेक की हैं। मुलित का मानना है कि पत्रकारिता की नींव तथ्यपरकता और विश्वसनीयता के साथ सटीक सूचना देने पर केंद्रित है। इसी को केंद्रित करते हुए उनका लक्ष्य पाठकों को सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।


