दिसंबर से तीन महीने को साप्ताहिक ट्रेनें बंद करने को सूचना जारी

हिन्दुस्तान, बरेली
share

उत्तर रेलवे ने दिसंबर से फरवरी 2027 तक कोहरे की आशंका के चलते 16 साप्ताहिक ट्रेनों का संचालन बंद करने का आदेश दिया है। प्रभावित ट्रेनों में काठगोदाम-जम्मूतवी और लालकुआं-अमृतसर सेवाएं शामिल हैं। इस बीच, ब्लॉक के कारण कई ट्रेनें सात घंटे से अधिक देर से पहुंचीं और यात्रियों की परेशानी के बीच करीब 105 टिकट रद्द हुए।

दिसंबर से तीन महीने को साप्ताहिक ट्रेनें बंद करने को सूचना जारी

उत्तर रेलवे ने दिसंबर से फॉग की संभावना के चलते अप-डाउन की 16 साप्ताहिक ट्रेनों के बंद करने की सूचना जारी कर दी है। दिसंबर से फरवरी 2027 तक साप्ताहिक ट्रेनों का संचालन नहीं होगा। हालांकि अभी अन्य पैसेंजर और कुछ नियमित ट्रेनों को भी फॉग के चलते बंद करने की सूचना जारी की जाएगी। सीनियर डीसीएम मुरादाबाद महेश यादव ने बताया, काठगोदाम-जम्मूतवी, काठगोदाम-कानपुर सेंट्रल, बरौनी-अंबाला, लालकुआं-अमृतसर, पुर्णिया कोर्ट-अमृतसर, मालदा टाउन-नई दिल्ली, टाटा-अमृतसर साप्ताहिक ट्रेनों को फॉग के चलते दिसंबर से फरवरी तक बंद करने को आदेश जारी किये गये हैं। ब्लॉक चलते ट्रेनें पहुंचीं घंटों लेट: ब्लॉक के चलते गुरुवार को अप-डाउन की कई ट्रेनें अपने निर्धारित समय पर नहीं पहुंचीं।

सात-सात घंटा तक विलंब से आईं। ऐसे में यात्रियों को परेशान होना पड़ा। (04624) कोलकत्ता स्पेशल 3.30 घंटा, (13308) गंगा सतलुज एक्सप्रेस 1.00 घंटा, (54075) दिल्ली-चंदौसी पैसेंजर 2.30 घंटा, (04615) फिरोजपुर स्पेशल 7.30 घंटा, (12392) श्रमजीवी एक्सप्रेस 1.30 घंटा विलंब से पहुंची। ट्रेनों के लेट आने के चलते रात तक करीब 105 टिकट कैंसिल हुए।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsदिसंबर से तीन महीने को साप्ताहिक ट्रेनें बंद करने को सूचना जारी