डीआरएम ने स्टेशन कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया

हिन्दुस्तान, मुरादाबाद
Follow us on Google News
share

उत्तर रेलवे की डीआरएम विनीता श्रीवास्तव ने मुरादाबाद से मीरानपुर कटरा स्टेशन तक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संरक्षा, परिचालन व्यवस्था और निर्माण कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने रेलवे के माध्यम से माल यातायात को बढ़ावा देने और लॉजिस्टिक सुविधाओं के विस्तार पर चर्चा की, अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

डीआरएम ने स्टेशन कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया

उत्तर रेलवे, मुरादाबाद मंडल की डीआरएम विनीता श्रीवास्तव ने गुरुवार को मुरादाबाद से मीरानपुर कटरा स्टेशन तक विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने रेलखंड पर संरक्षा, परिचालन व्यवस्था, रेल अवसंरचना तथा परिचालन संबंधी व्यवस्थाओं का अवलोकन करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। मीरानपुर कटरा स्टेशन पर मंडल रेल प्रबंधक ने गति शक्ति टर्मिनल के कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्यों की प्रगति, गुणवत्ता तथा निर्धारित समय-सीमा के अनुरूप कार्यों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। इसके उपरांत प्लांट में कंपनी के अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में रेलवे के माध्यम से माल यातायात को बढ़ावा देने, लॉजिस्टिक सुविधाओं के विस्तार, उद्योग एवं रेलवे के मध्य बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा भविष्य में माल परिवहन की संभावनाओं पर विस्तृत चर्चा की गई।

इस अवसर पर रेल आधारित माल परिवहन को और अधिक प्रोत्साहित करने तथा दोनों पक्षों के बीच समन्वय को सुदृढ़ बनाने पर विचार-विमर्श किया गया। निरीक्षण व बैठक के दौरान अपर मंडल रेल प्रबंधक इंफ्रा प्रेम शंकर झा, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक आदित्य गुप्ता, वरिष्ठ मंडल अभियंता तृतीय करन प्रीत सिंह, वरिष्ठ मंडल संकेत एवं दूरसंचार अभियंता प्रथम मनीष कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

इस खबर पर आपकी क्या राय है?

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।