मुरादाबाद मंडल में 14 से राजभाषा पखवाड़ा
हिन्दुस्तान, मुरादाबाद
मुरादाबाद। उत्तर रेलवे के मुरादाबाद मंडल में 14 से 30 सितंबर तक राजभाषा पखवाड़ा मनाया

उत्तर रेलवे के मुरादाबाद मंडल में 14 से 30 सितंबर तक राजभाषा पखवाड़ा मनाया जाएगा। इस दौरान कर्मचारियों और अधिकारियों में हिंदी के प्रति रुचि बढ़ाने के लिए विभिन्न प्रतियोगिताएं होंगी। 16 सितंबर को हिंदी निबंध, 17 को टिप्पणी एवं प्रारूप लेखन, 18 को हिंदी वाक प्रतियोगिता और 23 सितंबर को कर्मचारियों के लिए क्विज प्रतियोगिता आयोजित होगी। अधिकारियों और कर्मचारियों से अधिकाधिक सहभागिता की अपील की गई है।


