नॉन-फायर कुकिंग प्रतियोगिता में बच्चों ने बिखेरा हुनर
शंकरगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। न्यू चिल्ड्रेन पब्लिक स्कूल, सिंधी टोला, शंकरगढ़ में शनिवार को विद्यार्थियों की

न्यू चिल्ड्रेन पब्लिक स्कूल, सिंधी टोला, शंकरगढ़ में शनिवार को विद्यार्थियों की रचनात्मकता, आत्मनिर्भरता एवं जीवन कौशल को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से नॉन-फायर कुकिंग प्रतियोगिता संपन्न हुई। प्रतियोगिता में कक्षा पांच से नौ तक के छात्र-छात्राओं ने बिना आग का प्रयोग किए स्वादिष्ट, पौष्टिक एवं आकर्षक व्यंजन तैयार कर अपनी प्रतिभा का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के दौरान विद्यार्थियों ने हेल्दी चना, चना मसाला, चटपटा मुरमुरा, सैंडविच, भेलपुरी, सलाद, स्वीट कॉर्न चाट, नाचोज़ चाट, रसमलाई, कोकोनट स्नोमैन, चॉकलेट, केक तथा लेमन जूस सहित कई प्रकार के व्यंजन तैयार किए। बच्चों ने केवल व्यंजन बनाकर ही नहीं, बल्कि उनकी आकर्षक सजावट और उनमें मौजूद पोषण तत्वों की जानकारी भी प्रस्तुत की, विद्यालय के प्रबंधक प्रकाश चंद्र मिश्रा ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल पुस्तकीय ज्ञान देना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों में आत्मविश्वास,रचनात्मक सोच, स्वच्छता, अनुशासन और आत्मनिर्भरता जैसे गुणों का विकास करना भी है।
प्रधानाचार्य शीतल सिंह ने कहा कि विद्यालय समय-समय पर ऐसी गतिविधियों का आयोजन करता है, जिससे विद्यार्थियों के व्यक्तित्व का सर्वांगीण विकास हो सके। इस मौके पर शिक्षिका नीतू सिंह, सोनम सिंह, अंजली मिश्रा तथा इंद्रजीत मिश्रा आदि मौजूद रहे।


