ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News देशसीएम चंद्रबाबू नायडू और 14 अन्य के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी

सीएम चंद्रबाबू नायडू और 14 अन्य के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी

गोदावरी नदी पर बबली परियोजना के खिलाफ 2010 में किए गए विरोध प्रदर्शन को लेकर महाराष्ट्र की एक अदालत ने आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू और अन्य 14 के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी...

सीएम चंद्रबाबू नायडू और 14 अन्य के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी
एजेंसी ,अमरावती, आंध्र प्रदेश।Fri, 14 Sep 2018 01:24 PM
ऐप पर पढ़ें

गोदावरी नदी पर बबली परियोजना के खिलाफ 2010 में किए गए विरोध प्रदर्शन को लेकर महाराष्ट्र की एक अदालत ने आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू और अन्य 14 के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया है। नांदेड़ जिले ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट एनआर गजभैये ने यह आदेश देते हुए पुलिस को निर्देश दिया है कि वे सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर उन्हें 21 सितंबर तक अदालत में पेश करे।

उस वक्त नायडू और अन्य संयुक्त आंध्र प्रदेश में विपक्ष में थे और महाराष्ट्र में बबली परियोजना के पास प्रदर्शन करते हुए गिरफ्तार कर उन सभी को पुणे की जेल में रखा गया था। वे इस तर्क पर उसका विरोध कर रहे थे कि इससे लोगों के जीवन पर असर होगा। बाद में उन सभी को छोड़ दिया गया। हालांकि, उन्होंने जमानत नहीं मांगी थी।

नायडू के अलावा, राज्य के जल संसाधन मंत्री देवीनेनी उमा महेश्वर राव, समाज कल्याण मंत्री एन. आनंद बाबू और पूर्व विधायक जी. कमलाकर (जिन्होंने बाद तेलंगाना राष्ट्र समिति) को ज्वाइन कर लिया था उस समय इन सभी तेलुगू देशम पार्टी (टीडीपी) कार्यकर्ताओं पर केस दर्ज किया गया था।

ये भी पढ़ें: CM चंद्रबाबू ने खजाने के लिए मंदिर की करवाई थी खुदाई- पूर्व पुजारी

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें