एमएलसी चुनाव में अंतिम दिन 24 प्रत्याशियों ने किये नामांकन

हिन्दुस्तान, दरभंगा
share

बिहार विधान परिषद के दरभंगा शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए 24 अभ्यर्थियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए। इसमें प्रमुख दलों जैसे राष्ट्रीय जनता दल और भारत की कम्युनिस्ट पार्टी के उम्मीदवार शामिल हैं। निर्दलीय प्रत्याशी डॉ. श्याम नारायण कुमार ने 10,000 मेधावी विद्यार्थियों को शिक्षक बनाने का लक्ष्य रखा है।

एमएलसी चुनाव में अंतिम दिन 24 प्रत्याशियों ने किये नामांकन

बैद्यनाथ झा बैजू,लहेरियासराय। बिहार विधान परिषद के दरभंगा शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए नामांकन प्रक्रिया के तहत मंगलवार को कुल 24 अभ्यर्थियों ने अपना नामांकन पत्र निर्वाची पदाधिकारी सह प्रमंडलीय आयुक्त हिमांशु कुमार राय के समक्ष दाखिल किया। 05-दरभंगा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए सात अभ्यर्थी राष्ट्रीय जनता दल से कुमर राउत दो सेट में, भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी से रामदेव राय दो सेट में, शमशाद अली निर्दलीय एक सेट में, जनसुराज पार्टी से सुरेश प्रसाद राय दो सेट में, संतोष कुमार ईश्वर निर्दलीय दो सेट में, निक्की झा निर्दलीय एक सेट में व अहमदुल्लाह निर्दलीय ने चार सेट में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।वहीं,

05-दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए 17 अभ्यर्थियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया। इनमें रविंद्र कुमार निर्दलीय चार सेट में, रवीन्द्र प्रसाद सिंह निर्दलीय एक सेट में, सरोज कुमार झा निर्दलीय एक सेट में, मो. हारुन रशीद निर्दलीय दो सेट में, दिनेश कुमार चौधरी निर्दलीय एक सेट में, संदीप कुमार चौधरी भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी लेनिनवादी लिब्रेशन एक सेट में, मो. रियासत अली निर्दलीय दो सेट में, जयप्रकाश झा निर्दलीय एक सेट में, अमरनाथ सिंह निर्दलीय एक सेट में, अभेश चंद्र झा निर्दलीय एक सेट में व प्रीति कुमारी निर्दलीय एक सेट में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। मौके पर बड़ी संख्या में प्रत्याशियों के समर्थक भी उपस्थित थे। दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में डॉ. श्याम नारायण कुमार ने नामांकन दाखिल करने के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस किया। इसमें उन्होंने कहा कि 10 हजार मेधावी विद्यार्थियों को शिक्षक बनवाना, सरकारी शिक्षक के अतिरिक्त निजी स्कूल एवं महाविद्यालय में भर्ती करवाना एवं निर्धारित स्नातक के लिए डेयरी उद्योग, फीस इंडस्ट्री, कुटीर उद्योग एवं अन्य इसी प्रकार के कार्य संचालित कराने का लक्ष्य है। इस अवसर पर दरभंगा, मधुबनी, समस्तीपुर व बेगूसराय के कई स्नातक एवं शिक्षक उपस्थित थे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsएमएलसी चुनाव में अंतिम दिन 24 प्रत्याशियों ने किये नामांकन