गुजुफ्टा चुनाव: नामांकन प्रक्रिया शुरू, दो पैनलों के प्रत्याशी आज भरेंगे पर्चा
मुरादाबाद। गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (गुजुफ्टा) के पहले चुनाव के लिए रविवार से

गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (गुजुफ्टा) के पहले चुनाव के लिए रविवार से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। बिजनौर के वर्धमान कॉलेज में दोपहर 11 से दो बजे तक अध्यक्ष, महासचिव, उपाध्यक्ष, संयुक्त सचिव और कोषाध्यक्ष समेत विभिन्न पदों के लिए प्रत्याशी नामांकन दाखिल करेंगे। चुनाव में प्रो. मुकेश कुमार और प्रो. एपी सिंह पैनल के बीच मुकाबला माना जा रहा है। ऐसे में दोनों पैनलों के प्रत्याशियों के नामांकन पर मंडलभर के शिक्षकों की नजरें टिकी हैं। गुजुफ्टा चुनाव में मुरादाबाद मंडल के 17 अशासकीय सहायता प्राप्त कॉलेजों के करीब 530 शिक्षक मताधिकार का प्रयोग करेंगे। नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद सोमवार, 14 सितंबर को नाम वापसी होगी।
इसके बाद 20 सितंबर को बिजनौर के वर्धमान कॉलेज में मतदान कराया जाएगा। चुनाव कार्यक्रम के अनुसार नामांकन और नाम वापसी के बाद ही विभिन्न पदों पर प्रत्याशियों की अंतिम स्थिति स्पष्ट होगी।


