फोटो वायरल करने की धमकी देने का आरोप
हिन्दुस्तान, नोएडा
नोएडा के सेक्टर-49 थाना क्षेत्र में एक महिला ने दहेज उत्पीड़न, मारपीट और जान से मारने की कोशिश का मामला दर्ज कराया है। पीड़िता की शादी 2025 में दिल्ली के रोहित से हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ससुराल वालों ने 10 लाख रुपये और कार की मांग की। विरोध करने पर महिला को धमकियां दी गईं।

नोएडा, रवि प्रकाश सिंह रैकवार। सेक्टर-49 थाने में दहेज उत्पीड़न, मारपीट, जान से मारने की कोशिश और अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने के आरोप में पति समेत चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। पीड़िता सेक्टर-49 स्थित बरौला गांव की रहने वाली है। पीड़िता की शादी 2025 को दिल्ली निवासी रोहित से हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही ससुराल वालों ने 10 लाख रुपये नगद और कार की मांग शुरू कर दी। विरोध पर मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। पति ने अश्लील फोटो और वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी दी।


