ग्रीन कॉरिडोर बनाकर 16 मिनट में अस्पताल तक पहुंचाया हृदय
नोएडा। विक्रम शर्मा। यातायात पुलिस ने बुधवार दोपहर ग्रीन कॉरिडोर बनाकर 16 मिनट में गाजियाबाद

नोएडा। प्रमुख संवाददाता। यातायात पुलिस ने बुधवार दोपहर ग्रीन कॉरिडोर बनाकर 16 मिनट में गाजियाबाद के हिंडन एयरपोर्ट से नोएडा के सेक्टर-62 स्थित निजी अस्पताल तक मृतक महिला का हृदय पहुंचाया गया। हृदय का सफल प्रत्यारोपण 50 वर्षीय मरीज में कर दिया गया है। मरीज की हालत ठीक है। पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि कमिश्नरेट गौतमबुद्ध नगर में पहली बार सुरक्षित हृदय प्रत्यारोपण कराया गया। सेक्टर-62 स्थित फोर्टिस अस्पताल के डॉक्टरों की टीम चंडीगढ़ कमांड अस्पताल गई थी। वहां से मृतक महिला का हृदय लेकर टीम दोपहर में 1:10 बजे हिंडन एयरपोर्ट के लिए रवाना हुई।
महिला के परिजनों की अनुमति
दोपहर करीब दो बजे टीम हिंडन एयरपोर्ट पहुंची। यहां से डॉक्टरों की टीम हृदय लेकर दोपहर 2:03 बजे एंबुलेंस से सेक्टर-62 अस्पताल के लिए रवाना हुई। अस्पताल तक ग्रीन कॉरिडोर बनाकर करीब 20 किलोमीटर की दूरी 16 मिनट में तय कर सुरक्षित तरीके से हृदय को पहुंचाया गया। परिजनों ने इस सहयोग के लिए पुलिस और अस्पताल प्रबंधन का आभार जताया।
दान किए गए अन्य अंग
महिला की किडनी और लीवर भी दान दिए गए। चंडीगढ़ के कमांड अस्पताल से मृतक महिला के परिजनों की अनुमति के बाद किडनी और लीवर भी दान दिए गए। हृदय फोर्टिस अस्पताल के मरीज को दिया गया। जिस मरीज में हृदय प्रत्यारोपित किया गया, वह बीएचईएल में कार्यरत है। वहीं, किडनी और लीवर दूसरे अस्पतालों में इलाज करा रहे मरीजों में प्रत्यारोपित किए गए। अस्पताल प्रबंधन ने ग्रीन कॉरिडोर के माध्यम से हृदय पहुंचाने पर पुलिस का आभार जताया।


