डेंगू के तीन नए मरीज मिले, दो अस्पताल में भर्ती

हिन्दुस्तान, नोएडा
Follow us on Google News
share

नोएडा में मंगलवार को तीन नए डेंगू मरीज मिले हैं, जिसके साथ कुल मरीजों की संख्या 56 हो गई है। दो मरीज जिला अस्पताल में भर्ती हैं, लेकिन उनकी हालत गंभीर नहीं है। जिला मलेरिया अधिकारी के अनुसार, मरीजों के घरों के आसपास मच्छरनाशक दवा का छिड़काव किया गया है।

डेंगू के तीन नए मरीज मिले, दो अस्पताल में भर्ती

नोएडा, सौम्य मिश्र। जिले में मंगलवार को डेंगू के तीन नए मरीज मिले। इसी के साथ मरीजों की संख्या बढ़कर 56 हो गई। दो मरीज जिला अस्पताल में भर्ती हैं। जिला मलेरिया अधिकारी श्रुति कीर्ती वर्मा ने बताया कि नए मिले मरीजों में एक सेक्टर-75, दूसरा सेक्टर-31 और तीसरा मरीज बिसरख का है। इनमें से किसी भी रोगी की हालत गंभीर नहीं है। उन्होंने कहा कि मरीजों के घर के आसपास मच्छरनाशक दवा का छिड़काव करा दिया गया है। जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ.अशोक कुमार झा ने कहा कि डेंगू वार्ड में दो मरीजों को भर्ती किया गया है।

दोनों रोगी किसी अन्य लैब से रैपिड जांच कराकर अस्पताल पहुंचे हैं। एलाइजा जांच नहीं हुई है। इनमें से एक रोगी में प्लेटलेट्स 30 हजार है। वहीं, दूसरे रोगी में प्लेटलेट्स की संख्या लगभग 50 हजार है। हालांकि, दोनों मरीजों की स्थिति गंभीर नहीं है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsडेंगू के तीन नए मरीज मिले, दो अस्पताल में भर्ती