Noida News: जिले में स्वाइन फ्लू के 14 मरीज मिले

हिन्दुस्तान, नोएडा
Follow us on Google News
share

Noida News: नोएडा में रविवार को स्वाइन फ्लू के 14 मरीजों की पुष्टि हुई। सभी का इलाज निजी अस्पताल में हुआ है और मरीजों में सामान्य लक्षण हैं। स्वास्थ्य विभाग ने दो दिन पहले अलर्ट जारी किया था और अस्पतालों को आइसोलेशन वार्ड तैयार करने के निर्देश दिए थे।

Noida News: जिले में स्वाइन फ्लू के 14 मरीज मिले

Noida News: नोएडा, प्रमुख संवाददाता। जिले में रविवार को स्वाइन फ्लू के 14 मरीजों की पुष्टि हुई। बीमारी के लक्षण दिखने पर सभी का इलाज निजी अस्पताल में हुआ था। वहीं जांच के बाद स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार सभी मरीजों का इलाज चल रहा है। मरीजों में बीमारी के सामान्य लक्षण हैं। कोई गंभीर स्थिति में नहीं है। इन मरीजों में बुखार, गले में संक्रमण और सर्दी जुकाम है। डॉक्टरों ने इन मरीजों को इलाज होने तक अलग कमरे में रहने की सलाह दी है। ताकि संक्रमण को फैलने से रोका जा सके। दो दिन पहले ही स्वास्थ्य विभाग ने निजी और सरकारी अस्पतालों को निर्देशित किया है कि स्वाइन फ्लू के लक्षण वाले मरीजों की जांच जरूर की जाए, ताकि बीमारी की पुष्टि पर तुरंत इलाज शुरू किया जा सके。

सीएमओ की जानकारी

सीएमओ डॉ. मदन मोहन मणि त्रिपाठी ने बताया कि 14 लोगों को पिछले कई दिनों से गले में संक्रमण, बुखार, सर्दी जुकाम आदि के लक्षण थे। स्वाइन फ्लू के 14 में से चार मरीज दूसरे जिलों के हैं। इलाज के लिए नोएडा के अस्पताल आए थे। इन मरीजों की रिपोर्ट मिलने पर सभी की सेहत के बारे में जानकारी ली गई। सभी में सामान्य लक्षण हैं। हमारे डॉक्टर भी इन मरीजों के स्वास्थ्य पर निगरानी बनाए हुए हैं।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा अलर्ट

दो दिन पहले ही स्वास्थ्य विभाग ने स्वाइन फ्लू को लेकर अलर्ट जारी किया था। सभी अस्पतालों में आइसोलेशन वार्ड बनाने के निर्देश दिए थे। ताकि मरीजों की संख्या बढ़ने की स्थिति में अलग वार्ड में भर्ती किया जा सके। जिला अस्पताल में पहले से ही 11 बेड आरक्षित किए गए हैं। सीएमओ डॉ. मदनमोहन मणि त्रिपाठी ने लोगों से एहतियात के तौर पर स्वच्छता बरतने और बीमारी के लक्षण दिखने पर मास्क पहनने की अपील की है।

FAQs

✦नोएडा में कितने स्वाइन फ्लू के मरीज पाए गए हैं?−
नोएडा में रविवार को स्वाइन फ्लू के 14 मरीजों की पुष्टि हुई।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएनसीआर NewsनोएडाNoida News: जिले में स्वाइन फ्लू के 14 मरीज मिले