पासपोर्ट मोबाइल वैन सेवा शुरू हुई
By Newswrap
हिन्दुस्तान, नोएडानोएडा के सेक्टर-19 में प्रधान डाकघर ने पासपोर्ट बनवाने के लिए बढ़ती प्रतीक्षा सूची को कम करने के लिए दो मोबाइल वैन सेवाएं शुरू की हैं। यह व्यवस्था अब पूरे हफ्ते चलेगी, और रोजाना 100 ऑनलाइन अपॉइंटमेंट्स का कार्य किया जाएगा। सभी पासपोर्ट सेवाएं इस मोबाइल वैन के जरिए दी जाएंगी।

नोएडा, कुलदीप शर्मा। सेक्टर-19 स्थित प्रधान डाकघर में पासपोर्ट बनवाने के लिए बढ़ती प्रतीक्षा सूची को कम करने के उद्देश्य से मंगलवार को दो पासपोर्ट मोबाइल वैन सेवा शुरू की गई। पहले यह व्यवस्था केवल एक दिन के लिए की गई थी, लेकिन अब इस व्यवस्था को पूरे हफ्ते तक जारी रखा जाएगा। प्रधान डाकघर के हेड पोस्ट मास्टर मनोज कुमार ने बताया कि पासपोर्ट सेवा केंद्र को दूसरी जगह संचालित किया जा रहा है। जब तक संचालन का कार्य पूरा नहीं हो जाता, तब तक पासपोर्ट से जूड़ी सभी सेवाएं मोबाइल वैन के माध्यम से ही दी जाएंगी। इनसे रोज 100 ऑनलाइन अपॉइंटमेंट लेने वाले आवेदनों का कार्य किया जाएगा।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।


