नोएडा एयरपोर्ट एविएशन और कार्गो हब बनेगा: के.आर मोहन नायडू

हिन्दुस्तान, नोएडा
Follow us on Google News
share

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन केंद्रीय विमानन मंत्री केआर नायडू ने किया। यह एशिया का सबसे बड़ा एयरपोर्ट है और रोजगार सृजन के अवसर बढ़ाएगा। विधायक धीरेंद्र सिंह ने इसे ऐतिहासिक बताया। एयरपोर्ट योजना प्रधानमंत्री मोदी की दूरदर्शिता का परिणाम है।

नोएडा एयरपोर्ट एविएशन और कार्गो हब बनेगा: के.आर मोहन नायडू

ग्रेटर नोएडा, आशीष धामा । नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से पहली उड़ान को हरी झंडी दिखाने पहुंचे केंद्रीय विमानन मंत्री केआर नायडू ने कहा कि नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट एशिया के सबसे बड़ा एयरपोर्ट होने के साथ ही एविएशन और कार्गो का बड़ा हब बनेगा। जेवर के लिए यह ऐतिहासिक दिन है, जिसे प्रधानमंत्री के विजन के तहत पूरा किया गया है। प्रधानमंत्री मोदी का विचार था कि जेवर में एक एयरपोर्ट होना चाहिए। इस परियेाजना के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ और अन्य लोगों ने मिशन के तहत काम किया। उन्होंने एयरपोर्ट के लिए जमीन देने वाले किसानों का धन्यवाद किया। साथ ही पहले ही दिन विमान से उड़ान भरकर मुख्यमंत्री से संवाद करने पर खुशी जताई। उन्होंने कहा कि वर्तमान में उत्तर प्रदेश सबसे ज्यादा एयरपोर्ट वाला राज्य है। नोएडा एयरपोर्ट प्रदेश का पांचवां अंतरराष्ट्रीय है, जिसे पश्चिमी उत्तर प्रदेश, एनसीआर और देश के अन्य हिस्सों के बीच हवाई संपर्क को मजबूत करने के उद्देश्य से विकसित किया गया है। भविष्य में यहां एमआरओ और एविशएन हब को भी विकसित किया जाएगा, जिससे दूसरे देशों पर निर्भरता कम होगी। एयरपोर्ट के पास एयरोपालिस क्षेत्र होगा, जहां तमाम विमानन कंपनी निवेश करेगी। इस परियोजना से उत्तर प्रदेश और देश की अर्थव्यवस्था को बूस्ट मिलेगा। साथ ही, रोजगार के अनेक अवसर उपलब्ध होंगे

प्रधानमंत्री की दूरदर्शी सोच से सपना साकार: धीरेंद्र सिंह

जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने कहा कि आज का दिन जेवर के लोगों के लिए ऐतिहासिक है। यह एक भावनात्मक स्पवन है, जो प्रधानमंत्री की दूरदर्शी सोच से साकार हो पाया। जिस जमीन पर किसान अनाज उगाते थे, आज उस जमीन पर एशिया का सबसे बड़ा एयरपोर्ट आकार ले रहा है। जिन हाथों में कभी हल हुआ करते थे, आज उन हाथों में बोर्डिंग पास है। यह एयरपोर्ट सिर्फ सीमेंट या कंक्रीट की इमारत नहीं, बल्कि विकसित राष्ट्र की वह इमारत है, जो इस देश को बुलंदी तक ले जाने में योगदान देगी। यह एयरपोर्ट क्षेत्रवासियों के विश्वास और नई भारत के विकास का प्रतीक है।

एयरपोर्ट से रोजगार के अवसर बढ़ेंगे: बृजेश सिंह

यह एयरपोर्ट प्रधानमंत्री मोदी की उस दूरदर्शी सोच का परिणाम है, जिसका वह हमेशा जिक्र करते हैं कि जिस परियोजना का हम शिलान्यास करते हैं, उसका शुभारंभ भी हम ही करते हैं। ये एयरपोर्ट उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वकांक्षी परियोजना है, जिसके लिए दो वर्षों में 3300 एकड़ भूमि का अधिग्रहण हुआ, और आज एक निश्चित समय में विकसित हुआ। आने वाले वर्षों में इस एयरपोर्ट के कारण एक लाख से ज्यादा रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे।

उद्यमियों को यूपी में सुरक्षित माहौल मिला : सतीश महाना

लखनऊ से पहली उड़ान में नोएडा एयरपोर्ट पहुंचे उत्तर प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष सतीश महाना ने कहा कि इस एयरपोर्ट की परिकल्पना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की थी, जिसे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने साकार किया। जब इस परियोजना की शुरुआत (भूमि अधिग्रहण और बिडिंग प्रक्रिया) हुई थी, तब वह उत्तर प्रदेश के उद्योग मंत्री थे। पहले उद्यमी दिल्ली में एयरपोर्ट से उतरने के बाद दक्षिण में निवेश के लिए आते थे, लेकिन आज समय पूरी तरह से बदल गया है। उद्यमी उत्तर प्रदेश में खुद को सबसे ज्यादा सुरक्षित महसूस करते हैं और निवेश के लिए आगे आ रहे हैं।

यात्रियों को बेहतर अनुभव कराना प्राथमिकता : क्रिस्टोफ श्नेलमैन

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के उपाध्यक्ष क्रिस्टोफ श्नेलमैन ने कहा कि आज का दिन उन सभी लोगों के लिए गर्व का क्षण है, जिन्होंने एयरपोर्ट को साकार करने में योगदान दिया। हमें अपने पहले यात्रियों और पहली उड़ानों का स्वागत करते हुए खुशी हो रही है। शुरुआत से ही हमारा लक्ष्य ऐसा एयरपोर्ट बनाना रहा है, जो उत्कृष्ट संचालन के साथ यात्रियों को बेहतरीन अनुभव प्रदान करे। हमें खुशी है कि इंडिगो ने आज यहां से अपनी सेवाएं शुरू की हैं और हम यात्रियों को सहज, सुविधाजनक और क्षेत्र की संस्कृति व आतिथ्य को दर्शाने वाला अनुभव देने के लिए उत्साहित हैं।

सामान्य प्रश्न

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन कब हुआ?
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन केंद्रीय विमानन मंत्री केआर नायडू ने किया।

इस खबर पर आपकी क्या राय है?

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से जुड़ी नवीनतम खबरों और पल-पल की जानकारी के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।