Noida News: आग से दो किरायेदारों की मौत मामले में लीजधारक को सशर्त जमानत

हिन्दुस्तान, नोएडा
Follow us on Google News
share

Noida News: नोएडा, रवि प्रकाश सिंह रैकवार । मामूरा स्थित एक मकान में 15 जुलाई को आग लगने से दो किरायेदारों की

Noida News: आग से दो किरायेदारों की मौत मामले में लीजधारक को सशर्त जमानत

Noida News: नोएडा। मामूरा स्थित एक मकान में 15 जुलाई को आग लगने से दो किरायेदारों की मौत के मामले में अदालत ने भवन के लीजधारक कृष्ण कुमार को शर्तों के साथ जमानत दे दी। मामूरा गली नंबर-2 स्थित मकान में रात करीब 11 बजे आग लगी थी। धुआं भरने से दूसरी मंजिल पर रहने वाले 27 वर्षीय ऋषभ कुमार सिंह और 24 वर्षीय स्नेहा श्रीवास्तव गंभीर रूप से झुलस गए थे। दोनों को जिला अस्पताल सेक्टर-39 ले जाया गया था, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। चौकी प्रभारी रुद्र प्रताप की तहरीर पर फेज-3 थाने में केस दर्ज हुआ था।

पुलिस के मुताबिक भवन में फायर सुरक्षा उपकरण नहीं थे और बाहर निकलने के लिए एक ही मुख्य रास्ता था। कृष्ण कुमार ने भवन लीज पर लेकर किराये पर दिया था। एकाउंटेंट श्रीजन दास गुप्ता और केयरटेकर धर्मेंद्र थे। बचाव पक्ष ने कहा कि कृष्ण घटना के समय मौजूद नहीं थे। आग किरायेदार की स्कूटी की बैटरी फटने से लगी। नक्शा और फायर सेफ्टी प्रमाणपत्र होने तथा सीसीटीवी व उपकरण लगे होने का भी दावा किया गया। अदालत ने आपराधिक इतिहास न होने और गवाह के दुर्घटनावश शॉर्ट सर्किट से आग लगने के बयान के आधार पर कृष्ण को जमानत दी। हाल फिलहाल मकान को सील कर दिया गया है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएनसीआर NewsनोएडाNoida News: आग से दो किरायेदारों की मौत मामले में लीजधारक को सशर्त जमानत