दोस्त ने युवती पर तेजाब फेंकने की धमकी दी

हिन्दुस्तान, नोएडा
share

नोएडा, गौरव भारद्वाज। फेज-1 स्थित होटल में काम करने वाली युवती के साथ उसके बचपन के

दोस्त ने युवती पर तेजाब फेंकने की धमकी दी

नोएडा, संवाददाता। फेज-1 स्थित होटल में काम करने वाली युवती के साथ उसके बचपन के दोस्त ने अश्लील हरकतें कीं। विरोध करने पर आरोपी ने युवती को बदनाम करने और तेजाब फेंकने की धमकी दी। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सेक्टर-15 में रहने वाली युवती ने पुलिस को बताया कि वह मूलरूप से जिला गोरखपुर की रहने वाली है। गोरखपुर निवासी निखिल सिंह से उनकी बचपन से दोस्ती है। वह चार वर्ष पूर्व गोरखपुर से आकर नोएडा में रह रही है और होटल में नौकरी करती है। इसी बीच निखिल सिंह भी नोएडा आ गया।

उनका आरोप है कि पिछले कुछ माह से निखिल सिंह उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा है। फोन करके गाली देता है तथा सोशल मीडिया के माध्यम से उसके बारे में अश्लील बातें लिखकर बदनाम करने की कोशिश कर रहा है। विरोध करने पर वह उसके ऊपर तेजाब फेंकने और जान से मारने की धमकी देता है। पीड़िता के अनुसार, आरोपी उसके होटल में भी आकर उसके साथ बदसलूकी कर चुका है। वह उसका पीछा करता है तथा उसकी पीजी में आकर भी उसके साथ अभद्रता करता है। पीड़िता का दावा है कि आरोपी के पिता पीसीएस अधिकारी हैं। वहीं, पुलिस का कहना है कि आरोपी और युवती के बीच पिछले कई वर्षों से दोस्ती थी। दोस्ती में अनबन के बाद से विवाद हुआ है। आरोपी के पिता सेवानिवृत्त खाद्य सुरक्षा अधिकारी हैं। शिकायत के आधार पर जांच की जा रही है। जांच कर युवक को नोटिस भेजकर पूछताछ की जाएगी। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsदोस्त ने युवती पर तेजाब फेंकने की धमकी दी