प्रसव के बाद गलत टांके लगाने की शिकायत, जांच के आदेश

हिन्दुस्तान, नोएडा
Follow us on Google News
share

नोएडा में नवजीवन अस्पताल पर प्रसव के बाद टांके लगाने में लापरवाही का आरोप लगा है। एक साल से शिकायत करने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई। पीड़ित अजय कुमार ने CMO से न्याय की मांग की है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने मामले की जांच के निर्देश दिए हैं।

प्रसव के बाद गलत टांके लगाने की शिकायत, जांच के आदेश

नोएडा, राजेश शर्मा। प्रसव के बाद टांके लगाने में लापरवाही की शिकायत पर सीएमओ ने जांच के निर्देश दिए हैं। पीड़ित एक साल से इस मामले की शिकायत कर रहा था, लेकिन अस्पताल पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। ग्रेटर नोएडा के कुलेसरा स्थित नवजीवन अस्पताल पर प्रसव के बाद गलत टांके लगाने का आरोप लगा है। जलपुरा निवासी अजय कुमार ने सीएमओ को दी शिकायत में बताया कि उनकी पत्नी का गर्भावस्था से ही जिला अस्पताल में इलाज चल रहा था। वहां डॉक्टरों ने सामान्य प्रसव की संभावना जताई थी। आरोप है कि 13 जुलाई 2025 को पत्नी की तबीयत बिगड़ने पर आशा कार्यकर्ता उन्हें कुलेसरा स्थित नवजीवन अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने ऑपरेशन से प्रसव करने की बात कही।

अस्पताल ने उनकी पत्नी को तीन दिन बाद छुट्टी दे दी, लेकिन प्रसव के बाद गलत तरीके से टांके लगाने से पत्नी की तबीयत फिर बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें दूसरे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। अजय कुमार ने बताया कि इस मामले की शिकायत स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से कई बार की, लेकिन एक साल बीतने के बावजूद अस्पताल के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने सीएमओ से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मदन मोहन मणि त्रिपाठी ने बताया किनवजीवन अस्पताल के खिलाफ शिकायत आई है। इसमें जांच के आदेश दे दिए गए है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

इस खबर पर आपकी क्या राय है?

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।