Noida News: डिजाइन की कमियों और तेज रफ्तार हादसे मर्जिंग प्वाइंट्स पर हादसे का कारण बन रहे

हिन्दुस्तान, नोएडा
Follow us on Google News
share

Noida News: नोएडा, सौम्य मिश्र। नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे और दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे जैसे उच्च गति वाले मार्गों पर मर्जिंग प्वाइंट्स यानी जहां दो रास्ते आपस

Noida News: डिजाइन की कमियों और तेज रफ्तार हादसे मर्जिंग प्वाइंट्स पर हादसे का कारण बन रहे

Noida News: नोएडा, सौम्य मिश्र। नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे और दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे जैसे उच्च गति वाले मार्गों पर मर्जिंग प्वाइंट्स यानी जहां दो रास्ते आपस में जुड़ते हैं, डिजाइन की कमियों और तेज रफ्तार हादसे का सबसे बड़ा ब्लैक स्पॉट बन रहे हैं। इन पॉइंट्स पर अलग-अलग दिशाओं और गति से आने वाले वाहन अचानक एक ही लेन में आ जाते हैं, जिससे टक्कर का खतरा हर समय बना रहता है। कई बार चालक दुर्घटना का शिकार हो जाते हैं। जानकारों के अनुसार कई मर्जिंग लूप और कट्स को बिना पर्याप्त सुरक्षा मानकों के बना दिया गया है, जिससे मुख्य हाईवे पर 100 किमी प्रति घंटा की गति से चल रहे वाहनों के बीच अचानक धीमी गाड़ियां आ जाती हैं और हादसा हो जाता है।

जब वाहन चालक एक एक्सप्रेसवे से उतरकर दूसरे एक्सप्रेसवे या लिंक रोड पर मर्ज होते हैं, तो पीछे से आने वाले वाहनों की गति का अंदाजा न होने के कारण गाड़ियां आपस में टकरा जाती हैं। एक्सप्रेसवे पर प्रतिबंधित वाहनों के अचानक आ जाना हादसों को दोगुना कर रहा है। डीसीपी यातायात गौतमबुद्ध नगर अभय कुमार मिश्रा ने कहा कि ज्यादातर मर्जिंग प्वाइंट विशेष तौर पर लूप पर बैरिकेटिंग लगाकर रास्ते को संकरा किया गया है, इससे वाहन की गति कम हो जाती है और सामने की रोड से आ रहे वाहन से उसके टकराने का खतरा खत्म हो जाता है। इसके अलावा प्रत्येक मर्जिंग प्वाइंट पर यातायात पुलिसकर्मी की ड्यूटी लगाई जाती है, जिससे हादसा न हो।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें