Noida News: दूसरे कंप्यूटर से सिरिंज का ऑर्डर देने पर जवाब मांगा

हिन्दुस्तान, नोएडा
Follow us on Google News
share

Noida News: नोएडा, राजेश शर्मा। प्रशासन ने जिला अस्पताल में जानवरों की सिरिंज मंगाने के मामले में

Noida News: दूसरे कंप्यूटर से सिरिंज का ऑर्डर देने पर जवाब मांगा

Noida News: नोएडा, प्रमुख संवाददाता। प्रशासन ने जिला अस्पताल में जानवरों की सिरिंज मंगाने के मामले में तत्कालीन सीएमएस से जवाब तलब किया है। सिरिंज का ऑर्डर अस्पताल के कंप्यूटर से नहीं बल्कि दूसरे कंप्यूटर से दिया गया था। इस बारे में जानकारी मांगी गई है। पिछले साल दिसंबर में जिला अस्पताल प्रबंधन की गलती के कारण अस्पताल में इंसानों की सिरिंज की जगह जानवरों की सिरिंज ऑर्डर किया गया था। हालांकि, सिरिंज का उपयोग नहीं हुआ था। जानकारी के बाद इसे वापस कर दिया गया था। साथ ही इसकी राशि का भुगतान भी नहीं किया गया था। शासन ने मामले की जांच जिला प्रशासन को सौंपी थी।

जिला प्रशासन का वित्त विभाग मामले की जांच कर रहा है। दूसरे कंप्यूटर से सिरिंज के ऑर्डर को लेकर संदेह होने पर इस बारे में स्पष्टीकरण मांगा गया है। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. अशोक कुमार झा ने बताया कि इस मामले की जांच जिला प्रशासन कर रहा है। हमें से जानकारी मांगी जाती है, जिसे उपलब्ध करा दिया जाता है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsNcr NewsNoida NewsNoida News: दूसरे कंप्यूटर से सिरिंज का ऑर्डर देने पर जवाब मांगा