भिड़ंत के बाद कार और ट्रक में आग लगी

हिन्दुस्तान, नोएडा
Follow us on Google News
share

नोएडा, रवि प्रकाश सिंह रैकवार । सेक्टर-57 चौकी के पास गुरुवार देर रात तेज रफ्तार कार की ट्रक

भिड़ंत के बाद कार और ट्रक में आग लगी

नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। सेक्टर-57 चौकी के पास गुरुवार देर रात तेज रफ्तार कार की ट्रक से टक्कर हो गई। ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया और उसके केबिन में आग लग गई। कार के अगले हिस्से तक भी आग पहुंच गई। राहगीरों ने दोनों वाहनों के चालकों को सुरक्षित बाहर निकाला। दोनों चालक मामूली रूप से झुलस गए। सेक्टर-24 थाना प्रभारी ने बताया कि दिल्ली के बदरपुर निवासी ललित गुरुवार को किसी काम से नोएडा आए थे। रात करीब एक बजे वह कार से सेक्टर-61 की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान रिंकू सेक्टर-57 चौराहे पर खोड़ा की ओर से कबाड़ से भरा ट्रक लेकर आ रहे थे।

चौराहे पर दोनों वाहनों की टक्कर हो गई। कार ट्रक के पिछले हिस्से से टकराई। टक्कर के बाद ट्रक का संतुलन बिगड़ गया और सड़क पर पलट गया। अचानक हुई जोरदार आवाज से आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। चौराहे से गुजर रहे अन्य वाहन चालक भी रुक गए। लोगों ने दोनों वाहनों के चालकों को बाहर निकाला। इसी बीच ट्रक के केबिन और कार के अगले हिस्से से धुआं निकलने लगा और देखते ही देखते आग की लपटें दिखाई देने लगीं। मौके पर मौजूद लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया और अग्निशमन विभाग को सूचना दी।मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रदीप कुमार चौबे के मुताबिक रात 12 बजकर 55 मिनट पर ट्रक में आग लगने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही दमकल की दो गाड़ियां मौके के लिए रवाना की गईं। टीम के पहुंचने से पहले कार में लगी आग बुझ चुकी थी, जबकि ट्रक में आग तेजी से फैल रही थी। दमकलकर्मियों ने करीब 20 मिनट की मशक्कत के बाद एक गाड़ी की मदद से ट्रक में लगी आग को बुझाया। हादसे में कोई व्यक्ति वाहन के अंदर नहीं फंसा था और किसी तरह की जनहानि नहीं हुई। हादसे के बाद चौराहे पर लोगों की भीड़ जमा होने से कुछ समय के लिए यातायात व्यवस्था प्रभावित रही। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार और ट्रक को सड़क से हटवाकर यातायात सामान्य कराया। सेक्टर-24 थाना प्रभारी ने बताया कि हादसे में दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हुए। दोनों पक्षों की ओर से अब तक पुलिस को कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई है। अगर शिकायत मिलती है तो आगे की कार्रवाई की जाएगी। हादसे की कई तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई हैं। इसमें पलटा हुआ ट्रक और क्षतिग्रस्त कार दिखाई दे रही है। आसपास लोग भी मौजूद हैं।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsभिड़ंत के बाद कार और ट्रक में आग लगी