Noida News: आवंटित भूखंडों पर निर्माण को लेकर नजर रखेंगे वर्क सर्किल के अधिकारी

हिन्दुस्तान, नोएडा
Follow us on Google News
share

Noida News: नोएडा प्राधिकरण ने आवंटी भूखंडों पर निर्माण की निगरानी के लिए नया व्यवस्था लागू किया है। अब निर्माण की जांच वर्क सर्किल के अधिकारी करेंगे। इस कदम का उद्देश्य आवंटियों द्वारा तय समय में निर्माण कार्य न करने की समस्या का समाधान करना है और भूमि के उचित उपयोग को सुनिश्चित करना है।

Noida News: आवंटित भूखंडों पर निर्माण को लेकर नजर रखेंगे वर्क सर्किल के अधिकारी

Noida News: नोएडा, विक्रम शर्मा। प्राधिकरण से आवंटित भूखंडों पर निर्माण का एक निश्चित समय होता है। अब तक यह जांच प्राधिकरण का नियोजन विभाग करता था। अब प्राधिकरण ने व्यवस्था में बदलाव किया है। अब यह जांच वर्क सर्किल के अधिकारी करेंगे। प्राधिकरण के अधिकारियों ने बताया कि अब प्राधिकरण के विभिन्न सर्किल अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में आवंटित भूखंडों की नियमित निगरानी करेंगे। वह यह जांचेंगे कि आवंटी ने भूखंड पर निर्माण शुरू किया है या नहीं, भवन का नक्शा स्वीकृत कराया गया है या नहीं व लीज डीड की शर्तों का पालन किया जा रहा है या नहीं। प्राधिकरण के नियमों के अनुसार, किसी भी आवंटित भूखंड पर लीज डीड के तहत तीन से पांच साल के अंदर निर्माण कार्य पूरा करना अनिवार्य होता है।

इसके बावजूद बड़ी संख्या में आवंटी निर्धारित अवधि में निर्माण नहीं कराते और केवल भूखंड की खरीद-फरोख्त या निवेश के उद्देश्य से उसे खाली छोड़ देते हैं। इससे विकास कार्य प्रभावित होता है और जमीन का उपयोग भी नहीं हो पाता।इसी स्थिति को देखते हुए प्राधिकरण ने सर्किल स्तर पर निगरानी की जिम्मेदारी तय की है। सर्किल अधिकारी अपने क्षेत्र के सभी आवंटित भूखंडों का निरीक्षण कर विस्तृत रिपोर्ट तैयार करेंगे। यह रिपोर्ट संबंधित महाप्रबंधक और अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी को भेजी जाएगी। इसके बाद रिपोर्ट के आधार पर मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) द्वारा नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। इस बारे में अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी सतीश पाल ने बताया कि इस व्यवस्था को लागू करने के लिए आदेश जारी कर दिए गए हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsNcr NewsNoida NewsNoida News: आवंटित भूखंडों पर निर्माण को लेकर नजर रखेंगे वर्क सर्किल के अधिकारी