मार्शल आर्ट्स गेम्स में नोएडा-ग्रेनो के खिलाड़ियों 25 स्वर्ण पदक झटके

हिन्दुस्तान, गाज़ियाबाद
Follow us on Google News
share

नोएडा और ग्रेटर नोएडा के खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय मार्शल आर्ट्स गेम्स में 25 स्वर्ण पदक जीते। यह प्रतियोगिता दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में संपन्न हुई, जिसमें 1200 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया। जिले के श्रीधर, अर्शिया, और काश्वी ने काता में स्वर्ण पदक जीते, जबकि अन्य खिलाड़ियों ने कुमिते में भी शानदार प्रदर्शन किया।

मार्शल आर्ट्स गेम्स में नोएडा-ग्रेनो के खिलाड़ियों 25 स्वर्ण पदक झटके

नोएडा, राजेश शर्मा। राष्ट्रीय मार्शल आर्ट्स गेम्स में नोएडा और ग्रेटर नोएडा के खिलाड़ियों ने 25 स्वर्ण पदक अपने नाम किए। प्रतियोगिता रविवार को दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में समाप्त हुई। प्रतियोगिता में कई राज्यों के 1200 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया। मार्शल आर्ट्स गेम्स की काता स्पर्धा में जिले के श्रीधर डागा, अर्शिया और काश्वी सिंह ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया। वहीं कुमिते स्पर्धा में धैरवी , अर्शिया, वैष्णवी शर्मा, अहंया शिवि सिंह, आराध्या अशोक, इलिया नूर ख़ान, लक्षित कुमार, श्रीधर डागा, वीरांश अग्रवाल, निशि, लव , रूबी , अनिका तंवर, नवन्या, रीतिशिका, अथर्व, सुमित, दर्श और अमन सारस्वत ने स्वर्ण पदक झटके।

जिला मार्शल गेम्स एसोसिएशन के सचिव अफजल खान ने बताया कि प्रतियोगिता में कई अन्य खिलाड़ियों ने भी रजत और कांस्य पदक जीते हैं। सभी खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।