धनौरी में एयरपोर्ट के कचरे का निस्तारण होगा

हिन्दुस्तान, नोएडा
Follow us on Google News
share

ग्रेटर नोएडा, आशीष धामा। यापल को 200 मीटर भूमि किराये पर मिलेगी कचरे को रि-साइकिल करने की व्यवस्था होगी

धनौरी में एयरपोर्ट के कचरे का निस्तारण होगा

ग्रेटर नोएडा, आशीष धामा। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से निकलने वाले ठोस अपशिष्ट का निस्तारण धनौरी वेटलैंड के पास होगा। यहां शत प्रतिशत कचरे को रि-साइकिल यानी दोबारा इस्तेमाल करने की व्यवस्था की जाएगी। इसके लिए 200 मीटर भूमि किराये पर दी जाएगी। जानकारी के मुताबिक प्रथम चरण में एयरपोर्ट से प्रतिदिन छह टन कचरा निकलेगा, जबकि अंतिम चरण तक यह 40 टन प्रतिदिन हो जाएगा। वैसे तो एयरपोर्ट पर कचरा निस्तारण के लिए उत्तर पूर्वी हिस्से में दो एसटीपी बनाए गए हैं। उत्तरी भाग वाला एसटीपी यात्रियों और सपोर्ट सुविधाओं के लिए होगा, तरल कचरे के लिए एसटीपी में विशेष टैंक बनाए गए हैं, ताकि पर्यावरण प्रदूषित न हो।

पूर्वी भाग में एसटीपी से कार्गो, मेंटिनेंस और अन्य कचरा निस्तारित किया जाएगा, लेकिन ठोस अपशिष्ट के लिए धनौरी में यापल को 200 मीटर भूमि किराये पर दी जाएगी। नोएडा एयरपोर्ट का संचालन शुरू हो गया है, यहां से हर दिन कचरा निकल रहा है। हालांकि, फिलहाल मात्रा कम है। एयरक्राफ्ट से मुख्यत: तीन प्रकार का कचरा निकलता है। इसमें बचा हुआ खाना, प्लास्टिक कंटेनर, कटलरी, नैपकीन और अन्य डिस्पोजेबल सामान होता है। दूसरा कागजी कचरा, जिसमें अखबार, पत्रिकाएं, टिकट, बोर्डिंग पास आदि होते हैं और तीसरा प्रकार तरल कचरे का होता है। इसमें वाशरूम से उत्पन्न अपशिष्ट जल और आदि शामिल होते हैं। धनौरी में ठोस कचरे को एकत्र किया जाएगा और उसका निपटान किया जाएगा। विगत बोर्ड बैठक में यह प्रस्ताव पास हो चुका है, जल्द ही जमीन भी दे दी जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsNational Newsधनौरी में एयरपोर्ट के कचरे का निस्तारण होगा