Nobel Prize 2019 LIVE Streaming: कहां और कैसे देखें नोबेल अवार्ड समारोह का लाइव प्रसारण
Nobel Prize 2019 LIVE Streaming: दुनिया का सर्वोच्च सम्मान कहे जाने वाला नोबेल अवॉर्ड 2019 मंगलवार को इसे दिया जाएगा। मंगलवार यानी 10 दिसंबर को नोबेल पुरस्कार से सभी विजेता सम्मानित होंगे। बता दें कि...
Nobel Prize 2019 LIVE Streaming: दुनिया का सर्वोच्च सम्मान कहे जाने वाला नोबेल अवॉर्ड 2019 मंगलवार को इसे दिया जाएगा। मंगलवार यानी 10 दिसंबर को नोबेल पुरस्कार से सभी विजेता सम्मानित होंगे। बता दें कि विजेताओं की घोषणा पहले ही की जा चुकी है। कल यानी 10 दिसंबर को होने वाले समारोह में नोबेल पुरस्कार विजेताओं को राशि और मेडल से सम्मानित किया जाएगा। इस बार भारतीय मूल के अभिजीत बनर्जी को भी नोबेल पुरस्कार दिया गया है। अर्थशास्त्र के क्षेत्र में अभिजीत बनर्जी के साथ उनकी पत्नी एस्थर डफ्लो और माइकल क्रेमर को भी नोबेल अवॉर्ड दिए जाने का ऐलान हो चुका है, जो कल सम्मान प्राप्त करेंगे।
दरअसल, स्वीडेन के वैज्ञानिक अल्फ्रेड नोबेल की पुण्य स्मृति में नोबेल फाउंडेशन द्वारा हर साल प्रदान किया जाने वाला दुनिया का सर्वोच्च सम्मान नोबेल पुरस्कार शांति, साहित्य, रसायन विज्ञान, भौतिकी, चिकित्सा विज्ञान और अर्थशास्त्र के क्षेत्र में दिया जाता है। नोबेल पुरस्कार विजेताओं के नामों की घोषणा हर साल अक्टूबर महीने में ही कर दी जाती है और सभी विजेताओं को स्वीडेन के स्टॉकहोम में आयोजित समारोह में 10 दिसम्बर को यह सर्वोच्च पुरस्कार दिया जाता है।
कहां और कैसे देखें नोबेल प्राइज सेरेमनी लाइव: भारत में नोबेल प्राइज का ब्रॉडकास्ट टीवी चैनलों पर उपलब्ध नहीं है। हालांकि, जिन लोगों को यह अवार्ड समारोह देखने में रुची है, वे Nobel Prize के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट @NobelPrize पर जाकर लाइव स्ट्रीमिंग देख सकते हैं। इसके अलावा, नोबेल प्राइज के वेबसाइट और यूट्यूब अकाउंट पर भी लाइव देख सकते हैं।
कब: 10 दिसंबर को यह अवार्ड वितरण समारोह होगा।
कौन-कौन होंगे नोबेल प्राइज से सम्मानित:
अर्थशास्त्र का नोबेल
भारतीय मूल के अभिजीत बनर्जी को वर्ष 2019 के लिए अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार दिया गया है। उन्हें यह पुरस्कार फ्रांस की एस्थर डुफ्लो (अभिजीत बनर्जी की पत्नी) और अमेरिका के माइकल क्रेमर के साथ संयुक्त रूप से दिया गया है। यह पुरस्कार 'वैश्विक स्तर पर गरीबी उन्मूलन के लिए किये गये कार्यों के लिए मिला।
शांति का नोबेल
इस बार नोबेल शांति पुरस्कार इथियोपिया के प्रधानमंत्री अबी अहमद अली को देने की घोषणा हुई है। यह पुरस्कार उनके देश के चिर शत्रु इरिट्रिया के साथ संघर्ष को सुलझाने के लिए दिया गया है। नोबेल पुरस्कार जूरी ने जानकारी दी थी कि अबी अहमद अली को शांति और अंतर्राष्ट्रीय सहयोग प्राप्त करने के प्रयासों के लिए और विशेष रूप से पड़ोसी इरिट्रिया के साथ सीमा संघर्ष को सुलझाने के निर्णायक पहल के लिए इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
साहित्य का नोबेल
'द रिमेन्स ऑफ द डे' उपन्यास के लिए मशहूर ब्रिटिश लेखक काजुओ इशिगुरो को इस वर्ष के साहित्य के नोबेल पुरस्कार के लिए चुना गया है। घोषणा में कहा गया था कि 62 साल के लेखक ने शानदार भावनात्मक प्रभाव वाले उपन्यासों में दुनिया के साथ हमारे जुड़ाव की अवास्तविक भावना के नीचे के शून्य को दिखाया है।
फिजिक्स के लिए नोबेल
कनाडा-अमेरिका के जेम्स पीबल्स, स्विट्जरलैंड के माइकल मेयर और डिडियर क्वेलोज को फिजिक्स के लिए नेाबेल अवॉर्ड दिए जाने की घोषणा हुई है।
कैमेस्ट्री का नोबेल
कैमेस्ट्री के क्षेत्र के लिए भी नोबेल पुरस्कार के नामों की घोषणा हो चुकी है। नोबेल पुरस्कार के लिए अमेरिकी वैज्ञानिक जॉन गुडइनफ, ब्रिटेन के स्टेनली व्हिटिंघम और जापानी वैज्ञानिक अकीरा योशिनो को चुना गया है।
चिकित्सा क्षेत्र में नोबल पुरस्कार
दो प्रतिरक्षा वैज्ञानिकों (इम्यूनोलाजिस्ट) अमेरिका के जेम्स एलीसन और जापान के तासुकु होन्जो को कैंसर थेरेपी की खोज के लिए चिकित्सा के क्षेत्र का नोबेल पुरस्कार दिए जाने की घोषणा की हो चुकी है।