प्राथमिक विद्यालयों में आयोजित हुआ नो बैग डे
गौरीबाजार में प्राथमिक विद्यालयों में नो बैग डे का आयोजन किया गया। बच्चों ने रचनात्मक गतिविधियों में भाग लिया, जिसमें जल संरक्षण पर जागरूकता बढ़ाने के लिए पेंटिंग प्रतियोगिता भी शामिल थी। शिक्षकों का मानना है कि इस तरह की गतिविधियों से बच्चों में रचनात्मकता और पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी विकसित होती है।

गौरीबाजार(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। क्षेत्र के प्राथमिक एवं कंपोजिट विद्यालयों में नो बैग डे का आयोजन किया गया। इस दौरान बच्चों को पढ़ाई के साथ विभिन्न रचनात्मक एवं थीम आधारित गतिविधियों से जोड़ा गया। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक अलग-अलग गतिविधियों में प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। गौरीजाबार के पिपराधन्नी विद्यालय में जल संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए आईसीटी का प्रयोग करते हुए बच्चों को विषय से संबंधित जानकारी दी गई। इसके अलावा उच्च प्राथमिक विद्यालय गौरीबाजार-1, बेलही, देवकुवां, खैराबनुआ, गौरीबुजुर्ग समेत क्षेत्र के अन्य विद्यालयों में भी नो बैग डे के तहत विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। शिक्षकों ने बताया कि इस तरह की गतिविधियों से बच्चों में रचनात्मकता, सहयोग की भावना और पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी विकसित होती है।
रामपुर कारखाना के प्राथमिक विद्यालय महुआबरी में जल संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यालय के बच्चों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में सोनी, नायरा, समर, अनुष्का, खुशी, सलोनी आदि बच्चों ने प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।


