एनएमएमएस परीक्षा के लिए 16 तक होंगे ऑनलाइन आवेदन
हिन्दुस्तान, शाहजहांपुर
शाहजहांपुर में राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति योजना (एनएमएमएस) परीक्षा 2027-28 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। योग्य विद्यार्थियों को कक्षा 9 से 12 तक प्रति माह 1000 रुपये की छात्रवृत्ति मिलेगी। आवेदन की अंतिम तिथि 16 सितंबर है और परीक्षा 1 नवंबर को होगी।

शाहजहांपुर। राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति योजना (एनएमएमएस) परीक्षा 2027-28 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। कक्षा आठ में पढ़ने वाले पात्र विद्यार्थियों को परीक्षा के बाद कक्षा नौ से 12 तक हर माह एक हजार रुपये की दर से वार्षिक 12 हजार रुपये छात्रवृत्ति दी जाएगी। इसके लिए अभिभावक की वार्षिक आय 3.50 लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए। शैक्षिक सत्र 2025-26 में कक्षा सात की परीक्षा में सामान्य वर्ग के विद्यार्थियों के 55 प्रतिशत और एससी-एसटी विद्यार्थियों के लिए 5 प्रतिशत की छूट के साथ अंक होना जरूरी है। आवेदन की अंतिम तिथि 16 सितंबर है।
परीक्षा एक नवंबर को जिला स्तर पर होगी।


